श्रीगंगानगर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण एवं बचाव के लिये आमजन में विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत सूचना केन्द्र में 1 जुलाई से 30 जुलाई तक कोविड जागरूकता से संबंधित प्रर्दशनी आयोजित की जायेगी। एक जुलाई को प्रातः 11.15 बजे सूचना केन्द्र में जिला कलक्टर एवं जनप्रतिनिधिगण जागरूकता प्रर्दशनी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करेगें।
कोविड-19 संक्रमण एवं बचाव जागरूकता प्रर्दशनी
1 जुलाई से 30 जुलाई तक लगेगी प्रर्दशनी
