मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिये मतदान दल को दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में निकाय अध्यक्ष

WAf𝕏TGin🖨
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचन के लिये मतदान दल को दिया प्रशिक्षण

श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों के लिये प्रस्तावित निर्वाचन हेतु मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ श्री अभिषेक जैन ने बताया कि जिले के समस्त नगर निकायों के अध्यक्ष हेतु निर्वाचन 21 सितम्बर और उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन 22 सितम्बर 2026 को होगा।

इसके लिये शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान नगर निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन हेतु आवश्यक जानकारी देते हुए मतदान दलों को मतदान और मतगणना का प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, श्री राजन शर्मा, श्री प्रदीप राय सहित अन्य मौजूद रहे।