मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

आयोजन में विद्यार्थियों को दिलवाई शाला स्वच्छता की शपथ

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरूवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला, भाषण, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
  • इस दौरान राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मेरे सपनों का भारत और विकसित राजस्थान थीम पर आधारित चित्र उकेरे।
  • मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्दर सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ.
  • अमित यादव के निर्देशानुसार गुरूवार को जिले के 2010 राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में मेरे सपनों का भारत और विकसित राजस्थान विषय पर चित्रकला, भाषण, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
  • उक्त प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मेरे सपनों का भारत और विकसित राजस्थान थीम पर आधारित चित्र उकेरे गये।
WAf𝕏TGin🖨
मेरे सपनों का भारत विषय पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरूवार को जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला, भाषण, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस दौरान राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मेरे सपनों का भारत और विकसित राजस्थान थीम पर आधारित चित्र उकेरे।मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्दर सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव के निर्देशानुसार गुरूवार को जिले के 2010 राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में मेरे सपनों का भारत और विकसित राजस्थान विषय पर चित्रकला, भाषण, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

उक्त प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मेरे सपनों का भारत और विकसित राजस्थान थीम पर आधारित चित्र उकेरे गये।

निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए मेरे सपनों का भारत और विकसित राजस्थान से संबंधित प्रस्तुतियां दी। आयोजन में 65404 विद्यार्थियों, विद्यालय शिक्षकों और स्टाफ सहित अन्य की सहभागिता रही।

इस दौरान प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को शाला स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई।

शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर सराहना की।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने एवं विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी को व्यापक स्तर पर पहुंचाने तथा विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं, युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से विकसित भारत जन सेवा अभियान शुरू किया गया है।

17 अक्टूबर 2026 तक संचालित होने वाले इस अभियान के तहत 18 सितम्बर से 25 सितम्बर तक ग्रामीण क्षेत्र में नमो सेवा अनकही कहानियां तथा 22 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक शहरी क्षेत्र में नमो सेवा अनकही कहानियां बताई जायेंगी।