श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत भांभू राजकीय तकनीकी महाविद्यालय, श्रीगंगानगर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल भाषण देना नहीं, बल्कि युवाओं तक एक ऐसा संदेश पहुँचाना है, जो उनकी पूरी जिंदगी बदल सके।
नशा एक सामान्य आदत नहीं, बल्कि समाज के लिए महामारी का रूप ले चुका है।
यह महामारी धीरे-धीरे युवाओं के सपनों, परिवारों की खुशियों और देश के भविष्य को निगल रही है।प्रधानाचार्य श्री पी के रॉय ने कहा कि यदि किसी ने नशे को आनन्द समझ लिया, तो वह कुछ समय का भ्रम हो सकता है, लेकिन उसका परिणाम पूरी जिंदगी की पीड़ा बन सकता है।
नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि सोच, आत्मविश्वास, परिवार और भविष्य को भी नष्ट कर देता है।
इसलिए समय रहते सही निर्णय लेना आवश्यक है।अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को श्री सहीराम व श्री प्रवीण कुमार ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार और मित्रों को भी जागरूक करेंगे तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विद्यार्थियों ने यह संकल्प भी लिया कि वे “एक ना” का संदेश अपनाते हुए किसी भी प्रकार के नशे को जीवन में स्थान नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक नशा मुक्ति हेल्पलाईन 14446 का समुचित उपयोग कर सकते हैं।
