मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

-जिला कलक्टर ने दिया संदेश, हजारों युवाओं ने रक्तदान का लिया संकल्प

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिला राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर सहित विभिन्न स्थलों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जनजागरूकता कार्यकमों का आयोजन किया गया।
  • अभियान के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।
  • इसी क्रम में जिला कलक्टर डॉ.
  • अमित यादव ने युवाओं के नाम वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।
  • उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि समाज में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहेगा तो दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और आपातकालीन परिस्थितियों में अनेक लोगों की जान बचाई जा सकेगी।
WAf𝕏TGin🖨
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को जिला राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर सहित विभिन्न स्थलों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जनजागरूकता कार्यकमों का आयोजन किया गया।

अभियान के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।इसी क्रम में जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने युवाओं के नाम वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहेगा तो दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी और आपातकालीन परिस्थितियों में अनेक लोगों की जान बचाई जा सकेगी।अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने भी युवाओं एवं आमजन के नाम वीडियो संदेश जारी किया।

आयोजित रक्तदान शिविरों में युवाओं, नर्सिंग विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के साथ-साथ जिले के विभिन्न नर्सिंग एवं स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों में सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजकीय जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र, राजकीय नर्सिंग कॉलेज, राजकीय एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, एसएन नर्सिंग कॉलेज तथा टांटिया यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नियमित रक्तदान करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे।जिला राजकीय चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला एवं पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ ने बताया कि विकसित भारत जन सेवा अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है।

इसी क्रम में जिलेभर में रक्तदान, जागरूकता रैलियां, शपथ कार्यक्रम एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं ताकि अधिक से अधिक लोग स्वैच्छिक रक्तदाता बनकर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के वैज्ञानिक तथ्यों, पात्रता, सुरक्षा एवं नियमित रक्तदान से जुड़े भ्रमों के संबंध में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

उपस्थित युवाओं ने रक्तदान को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लेते हुए मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया।