मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

साइबर ठगी से बचाना है तो थोडा सावधान रहिए!

साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मुख्य बिंदु
  • लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी एवं पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, बैंकिंग फ्रॉड एवं सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सावधान रहने की जानकारी दी।
  • लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी टीम के अध्यक्ष विशाल सिंगला, रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, एस एच ओ पुलिस थाना साइबर क्राइम आनंद कुमार, कोषाधिकारी योजना श्योरान, राजस्थान पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सारडीवाल, सूचना सहायक प्रदीपकुमार, तपोवन प्रन्यास अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, सन्नी गर्ग एवं पूर्व रीजन चेयरमैन विमल बिहानी ने साइबर क्राइम एवं बचने के उपायों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी.
WAf𝕏TGin🖨
साइबर ठगी से बचाना है तो थोडा सावधान रहिए!

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी एवं पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञों एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, लिंक, ओटीपी, बैंकिंग फ्रॉड एवं सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सावधान रहने की जानकारी दी।

लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी टीम के अध्यक्ष विशाल सिंगला, रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, एस एच ओ पुलिस थाना साइबर क्राइम आनंद कुमार, कोषाधिकारी योजना श्योरान, राजस्थान पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सारडीवाल, सूचना सहायक प्रदीपकुमार, तपोवन प्रन्यास अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल, सन्नी गर्ग एवं पूर्व रीजन चेयरमैन विमल बिहानी ने साइबर क्राइम एवं बचने के उपायों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी.वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक ने जीवन को सुविधाजनक बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी बढ़ी हैं।

थोड़ी सी सावधानी बरतकर अनेक साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।

किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराने के बजाय तत्काल संबंधित बैंक को सूचित करने के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए।

वक्ताओं ने कहा कि साइबर सुरक्षा केवल पुलिस या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को डिजिटल रूप से जागरूक एवं सतर्क रहना आवश्यक है।कार्यक्रम मे रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया, अध्यक्ष विशाल सिंगला, सचिव शैलेन्द्र मोयल, अश्विनी बिहानी, सुनील सेवटा, सन्नी गर्ग, सोलर, पूर्व रीजन चेयरमैन विमल बिहानी, संदीप सेठी उपस्थित सहित बड़ी संख्या मे रिटायर्ड कर्मी उपस्थित थे।मंच संचालन विमल बिहानी ने किया।लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी द्वारा सभी पुलिस वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किये।