मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ वर्षों पुराना पक्के घर का सपना

श्रीगंगानगर। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत पंचायत समिति पदमपुर में मंगलवार को शिविर का आयोजन विकास अधिकारी श्री बाबूलाल की

WAf𝕏TGin🖨
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ वर्षों पुराना पक्के घर का सपना

श्रीगंगानगर। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत पंचायत समिति पदमपुर में मंगलवार को शिविर का आयोजन विकास अधिकारी श्री बाबूलाल की अध्यक्षता में किया गया।

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर गृह प्रवेश करवाया गया।इसी क्रम में जिले की ग्राम पंचायत रतेवाला के ग्राम 9 बीबी निवासी श्री राजपाल पुत्र लूणा राम, ग्राम पंचायत 16 बीबी निवासी श्री भैराराम पुत्र फकीराराम तथा ग्राम पंचायत सावंतसर निवासी श्री कृष्ण दास पुत्र हेतराम का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से साकार हुआ।लाभार्थियों ने शिविर में बताया कि उनका परिवार लंबे समय तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था।

कच्चे मकान के कारण सर्दी, गर्मी एवं बरसात के मौसम में परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

आर्थिक परिस्थितियों के कारण सुरक्षित एवं पक्के आवास का सपना अधूरा रह गया था।विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के दौरान पंचायत समिति पदमपुर में आयोजित शिविर में पक्के आवास का लाभ मिलने एवं गृह प्रवेश के अवसर पर लाभार्थियों और उनके परिवार के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित आशियाना ही नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मविश्वास के साथ नया जीवन शुरू करने का अवसर भी दिया है।