मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जीआर ग्लोबल एकेडमी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत जीआर

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ.

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत जीआर ग्लोबल एकेडमी में युवाओं के लिए नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की जिंदगी को नहीं बदलता, बल्कि उसके साथ जुड़े पूरे परिवार के सपनों, उम्मीदों और भविष्य को प्रभावित करता है।
  • भारत की आजादी हमें आसानी से नहीं मिली।
  • देश के असंख्य युवाओं ने अपना वर्तमान देश के भविष्य के लिए समर्पित कर दिया।
  • भगत सिंह जैसे युवाओं ने हंसते-हंसते अपना जीवन देश के नाम कर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्र भारत में सांस ले सकें।
  • उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की युवा शक्ति को संभावनाओं, प्रतिभा, ज्ञान और नेतृत्व की शक्ति के रूप में देखती है।
WAf𝕏TGin🖨
जीआर ग्लोबल एकेडमी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत जीआर ग्लोबल एकेडमी में युवाओं के लिए नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की जिंदगी को नहीं बदलता, बल्कि उसके साथ जुड़े पूरे परिवार के सपनों, उम्मीदों और भविष्य को प्रभावित करता है।

भारत की आजादी हमें आसानी से नहीं मिली। देश के असंख्य युवाओं ने अपना वर्तमान देश के भविष्य के लिए समर्पित कर दिया।

भगत सिंह जैसे युवाओं ने हंसते-हंसते अपना जीवन देश के नाम कर दिया, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्र भारत में सांस ले सकें। उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की युवा शक्ति को संभावनाओं, प्रतिभा, ज्ञान और नेतृत्व की शक्ति के रूप में देखती है।

हमारे सामने ऐसे आदर्श हैं जिन्होंने युवावस्था को केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समाज और मानवता के लिए जिया।

भगत सिंह ने देश के लिए लड़ने की राह दिखाई, स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को आत्मविश्वास और चरित्र की शक्ति का संदेश दिया और गौतम बुद्ध ने मानवता को शांति, करुणा और सही जीवन का मार्ग दिखाया।

इन महापुरुषों की राह हमें यह सिखाती है कि युवा जीवन का उद्देश्य समाज को आगे ले जाना है।श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि युवा शक्ति को नशे के खिलाफ सबसे बड़ी दीवार बनना होगा।

अगर एक विद्यार्थी स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लेता है और अपने एक दोस्त को भी नशे से बचाता है, तो यह केवल एक व्यक्ति को बचाना नहीं, बल्कि एक परिवार के भविष्य को बचाना है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह संदेश भी दिया गया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है। यह परिवार, स्कूल, शिक्षक, समाज और सबसे बढ़कर युवाओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जागरूकता ही वह पहला कदम है, जो किसी युवा को गलत रास्ते पर जाने से रोक सकती है।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के युवाओं को भी जागरूक करने के लिए श्री प्रवीण कुमार व श्री सहीराम द्वारा संकल्प दिलाया गया।

विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे अपने जीवन की पहचान नशे से नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा, मेहनत, चरित्र और उपलब्धियों से बनाएं।

प्रिंसिपल सुषमा पुनियां ने कहा आज जरूरत है कि हर माता-पिता अपने बच्चों के सपनों को समझें, हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम नहीं बल्कि जीवन का सही रास्ता दिखाए और हर युवा अपने दोस्त के लिए जिम्मेदारी निभाए।