मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

रामपुरा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का प्रदर्शन, प्राचार्य कक्ष पर लगाया ताला

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा इकाई द्वारा महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
  • महानगर सहमंत्री दिव्यांशी मुराड़िया के नेतृत्व में छात्राओं ने नोडल प्राचार्य डॉ.
  • सीमा चौहान को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
  • इकाई सचिव वेदिका चंद्रावत ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से छात्राओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
  • छात्राओं की प्रमुख मांगों में खेल मैदान एवं पीटीआई शिक्षक की नियुक्ति, पेड़-पौधों की देखभाल के लिए केयरटेकर की व्यवस्था, पानी की टंकी की नियमित सफाई और आरओ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना, महाविद्यालय के बाहर वाहनों के लिए टिन शेड लगाना तथा पुस्तकालय एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करवाना शामिल है।
  • छात्राओं का कहना था कि करीब पांच दिन पूर्व भी प्रभारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई।
WAf𝕏TGin🖨
रामपुरा कन्या महाविद्यालय में छात्राओं का प्रदर्शन, प्राचार्य कक्ष पर लगाया ताला

कोटा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की राजकीय कन्या महाविद्यालय रामपुरा इकाई द्वारा महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। महानगर सहमंत्री दिव्यांशी मुराड़िया के नेतृत्व में छात्राओं ने नोडल प्राचार्य डॉ. सीमा चौहान को 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

इकाई सचिव वेदिका चंद्रावत ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से छात्राओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं की प्रमुख मांगों में खेल मैदान एवं पीटीआई शिक्षक की नियुक्ति, पेड़-पौधों की देखभाल के लिए केयरटेकर की व्यवस्था, पानी की टंकी की नियमित सफाई और आरओ पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाना, महाविद्यालय के बाहर वाहनों के लिए टिन शेड लगाना तथा पुस्तकालय एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करवाना शामिल है।

छात्राओं का कहना था कि करीब पांच दिन पूर्व भी प्रभारी को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए प्राचार्य कक्ष के गेट पर ताला लगा दिया और धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की। आंदोलन में महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।