मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

रतनबाई गुप्ता की आंखों से दो असहाय लोगों को मिलेगी नई नेत्र ज्योति

पौत्र और पौत्रियों के निर्णय से हुआ नेत्रदान, चेचट कस्बे से तीसरा नेत्रदान

WAf𝕏TGin✉🖨
रतनबाई गुप्ता की आंखों से दो असहाय लोगों को मिलेगी नई नेत्र ज्योति

आंखें ईश्वर की सबसे खूबसूरत धरोहर है और नेत्रदान इस खूबसूरत धरोहर को सुरक्षित रखने का श्रेष्ठ माध्यम है, इसी भाव के साथ कोटा जिले के चेचट कस्बे में भी नेत्रदान के प्रति जागरूकता के कारण तीसरा नेत्रदान संभव हुआ, समाजसेवी ज्योति प्रकाश गुप्ता की माताजी श्रीमती रतनबाई का निधन होने के पश्चात चौधरी परिवार के द्वारा नेत्रदान का निर्णय लेकर एक परोपकार की अनूठी मिसाल प्रस्तुति गई है, जिसकी पूरे कस्बे में सराहना हो रही है।मेड़तवाल समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, एवं फलोदी माता मंदिर की ट्रस्टी मनीष गुप्ता ने बताया कि चेचट के खाद व्यवसायी स्वर्गीय श्री सूरजमलजी चौधरी की धर्मपत्नी रतनबाई के निधन के पश्चात पौत्र कृष्ण बिहारी एवं भानेज दीपक गुप्ता के द्वारा माताजी का नेत्रदान करवाने का निर्णय लिया गया, सहमति के समय पुत्र ज्योति प्रकाश किसी पारिवारिक कार्यक्रम में सांवलियाजी थे तो ऐसे में उनसे फोन से ही सहमति प्राप्त की गई एवं सहमति प्राप्त होने के बाद दीपक गुप्ता और कमलेश गुप्ता दलाल भवानीमंडी की सुचना पर शाइन इंडिया फाउंडेशन की नेत्र उत्तसरण टीम ने ज्योति-रथ से चेचट पहुंचकर उपस्थित सभी परिवार सदस्यों एवं नगर वासियों के सामने नेत्रदान प्रक्रिया संपादित करके कोर्निया प्राप्त किया।

नेत्रदान के समय बड़ी संख्या में समाज एवं कस्बे के नागरिक उपस्थित थे, नेत्रदान प्रक्रिया में रतनबाई के पोत्र कृष्ण बिहारी एवं तीनों पौत्रियों ने सहयोग किया।सफल नेत्रदान के उपरांत शाइन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा परिवार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

यह चेचट कस्बे से तीसरा नेत्रदान प्राप्त हुआ है।शाइन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक डॉक्टर कुलवंत गौड़ ने बताया कि नेत्रदानी रतन बाई का कॉर्निया अच्छा पाया गया है, इसे आई बैंक जयपुर भिजवा दिया गया है जहां यह दो लोगों को नई रोशनी देने में सहायक हो सकेगा।जरूरी बातें-डाॅ गौड़ के अनुसार नैत्रदान पूर्णतया रक्तविहीन प्रक्रिया है, जिसमें न चेहरा विकृत होता है, न इसमें अधिक समय लगता है।

किसी भी सामान्य मृत्यु पर परिजन सहमति प्रकट करके शाइन इंडिया फाउंडेशन को सूचना दे सकते हैं इसके लिए कोई विशेष वैधानिक औपचारिकताएं नहीं है तथा मृतक का पूर्व में संकल्पित होना भी अनिवार्य नहीं है।

सूचना के महज एक घंटे के अंदर नेत्र उत्तसरण टीम मृतक के घर पहुंच जाती है एवं 10 मिनट की आसान प्रक्रिया में कोर्निया प्राप्त कर लिया जाता है, इसमें चेहरे पर कोई विकृति नहीं आती एवं न ही पार्थिव शरीर को कहीं ले जाना होता है।

नेत्रदान घर, अस्पताल या मुक्तिधाम में भी जहां भी पार्थिव शरीर है वहीं पर लिया जाना संभव है। प्रत्येक वह स्वस्थ व्यक्ति जो 2 वर्ष से 90 वर्ष की उम्र का है, का नैत्रदान हो सकता है।

चश्मा लगा हुआ व्यक्ति, मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया हुआ हो, बीपी, शुगर, थायराइड, किडनी फेलियर, हृदयाघात, अस्थमा, दमा प्राय सभी मृत्यु पर नेत्रदान संभव है।