मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 16 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

बेटे बेटियों ने,सम्पन्न कराये,परिजनों के नेत्रदान

हाड़ौती में ज्योति मित्रों के सहयोग से संपन्न हुए नेत्रदान

मुख्य बिंदु
  • रविवार देर रात, शाइन इंडिया फाउंडेशन के शहर संयोजक कमलेश दलाल ने सूचना दी की, मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर,कस्बा भैंसोंदा मंडी निवासी,नेत्रदानी स्व श्री शिवलाल पाटीदार की धर्मपत्नी, अनुसूइया पाटीदार का आकस्मिक निधन हो गया है, नेत्रदान को परिवार की परंपरा मानते हुए,दोनों बेटियों मीनाक्षी और अंजना ने नेत्रदान के लिए सहमति दे दी है।
  • सूचना के समय कोटा के,डॉ कुलवंत गौड़,करीबी मित्र द्वारा आयोजित संगीत संध्या में प्रस्तुति दे रहे थे,वही पर ड्राइवर को बुलाकर बीच रास्ते में कपड़े बदलकर,भैंसोंदा मंडी को रवाना हुए, और परिजनों के समक्ष नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया ।
  • नेत्रदान में दामाद डॉ शैलेंद्र पाटीदार का भी सहयोग रहा ।
  • इसी क्रम में आज सुबह, नान्ता निवासी, राजेंद्र कुमार विजयवर्गीय की धर्मपत्नी श्यामा विजय के नेत्रदान के लिए सूचना डॉ गौड़ को प्राप्त हुई, जिसकी उपरांत सुबह जल्दी ही, श्यामा का नेत्रदान पति राजेंद्र सहित बेटे नितिन,पुनीत बेटी निधि व शिल्पी की सहमति से संपन्न हुआ ।
WAf𝕏TGin✉🖨
बेटे बेटियों ने,सम्पन्न कराये,परिजनों के नेत्रदान

रविवार देर रात, शाइन इंडिया फाउंडेशन के शहर संयोजक कमलेश दलाल ने सूचना दी की, मध्यप्रदेश के जिला मंदसौर,कस्बा भैंसोंदा मंडी निवासी,नेत्रदानी स्व श्री शिवलाल पाटीदार की धर्मपत्नी, अनुसूइया पाटीदार का आकस्मिक निधन हो गया है, नेत्रदान को परिवार की परंपरा मानते हुए,दोनों बेटियों मीनाक्षी और अंजना ने नेत्रदान के लिए सहमति दे दी है।

सूचना के समय कोटा के,डॉ कुलवंत गौड़,करीबी मित्र द्वारा आयोजित संगीत संध्या में प्रस्तुति दे रहे थे,वही पर ड्राइवर को बुलाकर बीच रास्ते में कपड़े बदलकर,भैंसोंदा मंडी को रवाना हुए, और परिजनों के समक्ष नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया । नेत्रदान में दामाद डॉ शैलेंद्र पाटीदार का भी सहयोग रहा ।

इसी क्रम में आज सुबह, नान्ता निवासी, राजेंद्र कुमार विजयवर्गीय की धर्मपत्नी श्यामा विजय के नेत्रदान के लिए सूचना डॉ गौड़ को प्राप्त हुई, जिसकी उपरांत सुबह जल्दी ही, श्यामा का नेत्रदान पति राजेंद्र सहित बेटे नितिन,पुनीत बेटी निधि व शिल्पी की सहमति से संपन्न हुआ ।