बूंदी। आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान, जयपुर एवं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शाइन इंडिया फाउंडेशन व EBSR बीबीजे चैप्टर द्वारा ग्राम जाखमुंड में 23 नवंबर को निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।यह शिविर 23 नवंबर 2026, सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक पंचायत भवन, ग्राम झाखमुंड, जिला बूंदी में आयोजित होगा।
शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच, परामर्श, दवाइयां एवं चश्मा वितरण किया जाएगा।विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी सेवाएंशिविर में सरोया आई हॉस्पिटल के प्रसिद्ध कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. अरनव सरोया अपनी निःशुल्क सेवाएं देंगे।
उनके साथ वरिष्ठ ऑप्टोमेट्रिस्ट जी.डी. गुप्ता अपनी पूरी टीम के साथ शिविर में नेत्र जांच, दृष्टि परीक्षण एवं चश्मा निर्धारण की सेवाएं प्रदान करेंगे।शिविर संयोजक एवं बीबीजे चैप्टर के कोऑर्डिनेटर डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि, "हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति आंख की बीमारी के कारण दृष्टि से वंचित न रहे।
कई बार लोग दूरी और खर्च के कारण जांच नहीं करा पाते, इसलिए हम विशेषज्ञ चिकित्सकों को गांव तक लेकर आ रहे हैं।"उन्होंने आगे कहा, "शिविर में न केवल जांच होगी, बल्कि जरूरतमंदों को मौके पर ही निःशुल्क दवाइयां और चश्मे भी दिए जाएंगे।
साथ ही नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाकर 'नेत्रदान को परिवार की परम्परा बनाएं' का संदेश भी दिया जाएगा।" ग्रामीणों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
