के डी अब्बासी, डिजिटल भास्कर पत्रिका न्यूज़ ।
कोटा। यंग सिख निर्भउ निरवैर ग्रुप ने गुरुनानक देव जी महाराज के 557 वाँ के प्रकाश पर्व पर आज सुबहगुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कोटा जंक्शन में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान पूरा वातावरण गुरु साहिब के जयकारों, गुरबाणी की धुनों से भक्तिमय हो उठा।
श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कोटा जंक्शन पर अपने निराले अंदाज में प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया। यंग सिख नीरबहों निरवैर ग्रुप ने आज सवेरे प्रभात फेरी के गुरुद्वारे पर पहुंचने पर आतिशबाजी और फूलों से स्वागत किया।
प्रभात फेरी को खास बनाने के लिए गुरुद्वारे के सामने शानदार लाइट डेकोरेशन कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। प्रभात फेरी की संगत के लिए सड़क पर फूलों को बिछाकर प्रभात फेरी की संगत का स्वागत किया।
यंग सिख निर्भउ निरवैर ग्रुप के सदस्यों ने बोले सोनिहाल सत श्री अकाल के जयकारे लगाए और प्रभात फेरी का स्वागत करने के साथ कीर्तन पाठ किया। गुरुनानक देव जी का 557 वा प्रकाश पर्व आगामी पांच नवंबर को मनाया जाएगा।
दो नवंबर नगर कीर्तन पांच नवंबर को श्री गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है। 24 नवंबर को डाक बंगला स्कूल में लंगर की सेवा होगी।
#foryov #fasbookreels #kotanews