मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

ऑपरेशन अमानतः यात्री का गुम हुआ मोबाइल लौटाया

रात्रि गश्त के दौरान मिला मोबाइल, तस्दीक के बाद यात्री को सुपुर्द

मुख्य बिंदु
  • कोटा मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल, भरतपुर पोस्ट ने ‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत एक यात्री का गुम हुआ मोबाइल फोन उसे वापस लौटाकर सराहनीय कार्य किया है।
  • वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि रात्रि करीब 00.
  • 40 बजे रेलवे सुरक्षा बल भरतपुर के निरीक्षक द्वारा सहायक उप-निरीक्षक राजाराम अहिरवार के साथ आगरा-भरतपुर ब्रांच लाइन एवं भरतपुर यार्ड में रात्रि गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर 01 पर आगरा छोर की ओर एक मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में पड़ा मिला।
  • आसपास कोई यात्री उपस्थित न होने के कारण उक्त मोबाइल को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में सुरक्षित रख लिया गया।
  • 15 बजे एक व्यक्ति पोस्ट पर आया और अपना मोबाइल गुम होने की जानकारी दी।
  • पूछताछ पर उसने अपना नाम मोहम्मद मिराज, निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश बताया।
WAf𝕏TGin🖨
ऑपरेशन अमानतः यात्री का गुम हुआ मोबाइल लौटाया

कोटा। कोटा मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल, भरतपुर पोस्ट ने ‘‘ऑपरेशन अमानत’’ के तहत एक यात्री का गुम हुआ मोबाइल फोन उसे वापस लौटाकर सराहनीय कार्य किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि रात्रि करीब 00.40 बजे रेलवे सुरक्षा बल भरतपुर के निरीक्षक द्वारा सहायक उप-निरीक्षक राजाराम अहिरवार के साथ आगरा-भरतपुर ब्रांच लाइन एवं भरतपुर यार्ड में रात्रि गश्त के दौरान प्लेटफार्म नंबर 01 पर आगरा छोर की ओर एक मोबाइल फोन लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। आसपास कोई यात्री उपस्थित न होने के कारण उक्त मोबाइल को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में सुरक्षित रख लिया गया।

रात्रि करीब 02.15 बजे एक व्यक्ति पोस्ट पर आया और अपना मोबाइल गुम होने की जानकारी दी। पूछताछ पर उसने अपना नाम मोहम्मद मिराज, निवासी बाराबंकी, उत्तर प्रदेश बताया। यात्री ने बताया कि वह भरतपुर से मथुरा जाने के लिए सामान्य टिकट लेकर प्लेटफार्म पर था, तभी उसका कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये है, गुम हो गया। रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ ने तस्दीक होने के उपरांत उक्त मोबाइल यात्री को सुपुर्द कर दिया गया।

रेलवे सुरक्षा बल का यह कार्य ‘‘ऑपरेशन अमानत’’ की भावना को साकार करता है, जिसके तहत रेलवे परिसर में यात्रियों की खोई वस्तुएँ उन्हें वापस लौटाने का निरंतर प्रयास किया जाता है।