मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

भीमगंजमंडी सीआई रामकिशन गोदारा की त्वरित कार्यवाही से काला बाजारी के लिए रखे 37 गैस सिलेंडर जप्त

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • कोटा | कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा की त्वरित कार्यवाही के कारण काला बाजारी के लिए 37 गैस सिलेंडर कोटा शहर के खेड़ली फाटक से मॉडल टाउन के भगवान सिंह नरूका के मकान नंबर 24 से 24 खाली सिलेंडर और तेरा भरे हुए सिलेंडर जप्त किए हैं।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमगंजमंडी पुलिस को जानकारी मिली कि खेड़ली फाटक में एक मकान से रसोई गैस की कालाबाजारी के लिए गैस सिलेंड रखे हैं।
  • मिली सूचना पर सीआई रामकिशन गोदारा ने अपनी पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सियाराम, हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर, कांस्टेबल अंबाराम, लोकेश और प्रेम प्रकाश की संयुक्त टीम को रवाना किया जिसने सिलेंडरों को जप्त कर रसद विभाग को सूचना दी।
  • रसद विभाग आगामी कार्यवाही कर रहा है।
  • ऊंचे दामों पर कालाबाजारी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत जो भी आमजन गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करता है की सूचना जो भी व्यक्ति पुलिस कन्ट्रोल रूम 0744-2350777 पर देगा उसकी पहचान गोपनीय रखी जावेगी।
WAf𝕏TGin🖨
भीमगंजमंडी सीआई रामकिशन गोदारा की त्वरित कार्यवाही से काला बाजारी के लिए रखे 37 गैस सिलेंडर जप्त

कोटा | कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा की त्वरित कार्यवाही के कारण काला बाजारी के लिए 37 गैस सिलेंडर कोटा शहर के खेड़ली फाटक से मॉडल टाउन के भगवान सिंह नरूका के मकान नंबर 24 से 24 खाली सिलेंडर और तेरा भरे हुए सिलेंडर जप्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमगंजमंडी पुलिस को जानकारी मिली कि खेड़ली फाटक में एक मकान से रसोई गैस की कालाबाजारी के लिए गैस सिलेंड रखे हैं।

मिली सूचना पर सीआई रामकिशन गोदारा ने अपनी पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सियाराम, हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर, कांस्टेबल अंबाराम, लोकेश और प्रेम प्रकाश की संयुक्त टीम को रवाना किया जिसने सिलेंडरों को जप्त कर रसद विभाग को सूचना दी।

रसद विभाग आगामी कार्यवाही कर रहा है।

ऊंचे दामों पर कालाबाजारी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत जो भी आमजन गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करता है की सूचना जो भी व्यक्ति पुलिस कन्ट्रोल रूम 0744-2350777 पर देगा उसकी पहचान गोपनीय रखी जावेगी। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जानकारी बिना डरे-बिना झिझके हमारे साथ उक्त हैल्प लाईन नम्बर पर साझा कर सकते हैं।