मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

सीआई रामस्वरूप मीणा को मिली बड़ी कामयाबी, दो अंतरराज्यीय महिला तस्करों से 17 किलो 590 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद

मुख्य बिंदु
  • रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा को बड़ी कामयाबी मिली है।
  • रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने अपनी पुलिस टीम के साथ रेलवे प्लेटफार्म नम्बर 4 के पास टीटीई विश्राम गृह रेलवे के नजदीक महिला तस्कर बिन्देर कौर के कब्जे से 9 किलो 150 ग्राम और बलजीत कौर के कब्जे से 8 किलो 440 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है।
  • इस प्रकार कुल 17 किलो 590 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
सीआई रामस्वरूप मीणा को मिली बड़ी कामयाबी, दो अंतरराज्यीय महिला तस्करों से 17 किलो 590 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद

के डी अब्बासी कोटा । रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा को बड़ी कामयाबी मिली है। रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने अपनी पुलिस टीम के साथ रेलवे प्लेटफार्म नम्बर 4 के पास टीटीई विश्राम गृह रेलवे के नजदीक महिला तस्कर बिन्देर कौर के कब्जे से 9 किलो 150 ग्राम और बलजीत कौर के कब्जे से 8 किलो 440 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया है।

इस प्रकार कुल 17 किलो 590 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया गया।

कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम में जानकारी देते हुए बताया कि की पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गरूड व्यूह के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी व मादक पदार्थ की रोकथाम हेतू व प्रभावी कार्यवाही करने हेतू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में डीएसपी डॉ पूनम के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना रेल्वे कालोनी रामस्वरुप मीणा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिस पुलिस टीम में कांस्टेबल लक्ष्मण, विनोद, कैलाश राजेंद्र और श्रीमती कौशल्या को शामिल किया।

पुलिस टीम ने महिला तस्करों के कब्जे से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, तरीका वारदातः - बिन्देर उर्फ बिन्द्रा उर्फ पलवेन्द्र कौर व बलजीत कौर उर्फ कोमल दोनो आपस मे रिश्तेदार है।

बलजीत कौर उर्फ कोमल काफी समय से छोटी छोटी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त थी। बलजीत कौर उर्फ कोमल झालावाङ से एक या दो बैग मे डोडा चूरा लेकर पंजाब मे बैचान करती थी।

बलजीत कौर उर्फ कोमल ने इस काम मे बिन्देर उर्फ बिन्द्रा उर्फ पलवेन्द्र कौर को भी अपने साथ मिला लिया और दोनों मिलकर मध्य प्रदेश व झालावाङ से कम मात्रा मे डोडा चूरा पंजाब तक ले जाते है।

माल खरीदने के पश्चात पुलिस से बचने के लिए बिन्देर उर्फ बिन्द्रा उर्फ पलवेन्द्र कौर व बलजीत कौर उर्फ कोमल ट्रैन, बस व छोटे साधनों का प्रयोग करती थी।

बिन्देर उर्फ बिन्द्रा उर्फ पलवेन्द्र कौर व बलजीत कौर उर्फ कोमल डोडा चूरा मे मुंगफली के छिलके पिसकर मिलावट करती थी।