मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

रेल यात्री को सुरक्षित लौटाया गया ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग

मुख्य बिंदु
  • ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल बना ‘ऑपरेशन अमानत’* के डी अब्बासी कोटा।
  • पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल अंतर्गत सवाई माधोपुर में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली, जहां ट्रेन में छूटे यात्री के सामान को पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ सुरक्षित लौटाया गया।
  • वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि रेल मदद पर प्राप्त सुचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12465 को सवाई माधोपुर स्टेशन पर अटेंड किया गया।
  • तत्पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री का ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर सुरक्षित जमा कराया गया।
  • बाद में यात्री पवन कुमार, निवासी–कुचामन सिटी (राजस्थान), के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उसके यात्रा टिकट, आधार कार्ड तथा सामान की पहचान का विधिवत सत्यापन कर यात्री को उसका ट्रॉली बैग सौंप दिया गया।
  • यात्री ने अपने सामान की अनुमानित कीमत लगभग 5,000 रुपये बताई।
WAf𝕏TGin🖨
रेल यात्री को सुरक्षित लौटाया गया ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग

ईमानदारी और संवेदनशीलता की मिसाल बना ‘ऑपरेशन अमानत’* के डी अब्बासी कोटा।पश्चिम मध्य रेल के कोटा मंडल अंतर्गत सवाई माधोपुर में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन अमानत के तहत एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली, जहां ट्रेन में छूटे यात्री के सामान को पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ सुरक्षित लौटाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि रेल मदद पर प्राप्त सुचना के आधार पर गाड़ी संख्या 12465 को सवाई माधोपुर स्टेशन पर अटेंड किया गया। तत्पर कार्रवाई करते हुए एक यात्री का ट्रेन में छूटा ट्रॉली बैग बरामद कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर सुरक्षित जमा कराया गया।

बाद में यात्री पवन कुमार, निवासी–कुचामन सिटी (राजस्थान), के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उसके यात्रा टिकट, आधार कार्ड तथा सामान की पहचान का विधिवत सत्यापन कर यात्री को उसका ट्रॉली बैग सौंप दिया गया।

यात्री ने अपने सामान की अनुमानित कीमत लगभग 5,000 रुपये बताई। रेलवे सुरक्षा बल की इस संवेदनशील और जिम्मेदार कार्यप्रणाली से यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है