कोटा । साहित्यकार डॉ. युगल सिंह को उनके शोध प्रबंध " हाड़ौती अंचल का बाल साहित्य उद्भव एवं विकास'" पर शनिवार को कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की गई। इन्होंने अपना शोध कार्य कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी से डॉ. गीता सक्सेना के निर्देशन में पूर्ण किया है।
कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि आईआईएम इंदौर के पूर्व निदेशक डॉ राजेंद्र सक्सेना ,प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जय नंदकुमार विशिष्ट अतिथि , कुलाधिपति प्रमोद माहेश्वरी समारोह के अध्यक्ष ने पीएच. डी. की उपाधि प्रदान की। समारोह में विश्वविद्यालय प्रशासन, अभिभावक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहें।
शोधार्थी को डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त होना बड़े गर्व और सम्मान की बात है। उनसे पूछा आपको केसा महसूस हो रहा है तो उन्होंने बताया अथक परिश्रम का एक सपना पूरा हुआ है। मैं आज बहत खुश हूं। साहित्यकारों ने इन्हें इस उपलब्धि पर बधाइयां प्रेषित की हैं।
