मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

सीआई रामस्वरूप मीणा को मिली बड़ी कामयाबी

स्मैक तस्कर का मददगार तस्कर गिरफ्तार

मुख्य बिंदु
  • कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने अपनी पुलिस टीम के कांस्टेबल लक्ष्मण, नमोनारायण और मदन के साथ स्मैक तस्कर के सहयोगी तस्कर जिला झालावाड़ निवासी दुर्जनपुर थाना घाटोली निवासी रामविलास उर्फ मोलक को गिरफ्तार किया है।
  • कोटा सिटी एसपी तेजस्वी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गरूड व्यूह के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी व मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में सीएसपी द्वितीय डॉ पूनम के सुपरविजन में रेल्वे कालोनी थाना प्रभारी रामस्वरुप मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
  • गठित टीम ने यह कार्यवाही की है।
WAf𝕏TGin🖨
सीआई रामस्वरूप मीणा को मिली बड़ी कामयाबी

के डी अब्बासी कोटा। कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने अपनी पुलिस टीम के कांस्टेबल लक्ष्मण, नमोनारायण और मदन के साथ स्मैक तस्कर के सहयोगी तस्कर जिला झालावाड़ निवासी दुर्जनपुर थाना घाटोली निवासी रामविलास उर्फ मोलक को गिरफ्तार किया है।

कोटा सिटी एसपी तेजस्वी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन गरूड व्यूह के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी व मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में सीएसपी द्वितीय डॉ पूनम के सुपरविजन में रेल्वे कालोनी थाना प्रभारी रामस्वरुप मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

गठित टीम ने यह कार्यवाही की है।