मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

मील वाले बाबा का तीन दिवसीय उर्स का  आग़ाज़ आज से

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • कोटा | कोटा स्टेशन क्षेत्र में स्थित हजरत सैय्यद जमालुद्दीन शाह उर्फ मील वाले बाबा रह.
  • अलेह के आज से तीन दिवसीय उर्स दरगाह परिसर में सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय आयोजन के साथ शुरू होगा ।
  • यह उर्स आज से और 15 जनवरी 2026 को तक चलेगा।
  • दरगाह कमेटी के संरक्षक अब्दुल टी की विशेष मौजूदगी रही।
  • इस अवसर पर दरगाह संरक्षक अब्दुल सलाम अंसारी एवं दरगाह सदर अतीक़ ख़ान ने उर्स कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय उर्स का आयोजन सदर आरिफ़ ख़ान की सदारत में किया जा रहा है।
  • उन्होंने बताया कि आज उर्स की शुरुआत क़ुरआन खानी से शुरू होगी, जिसके बाद झंडा पेश किया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
मील वाले बाबा का तीन दिवसीय उर्स का  आग़ाज़ आज से

कोटा | कोटा स्टेशन क्षेत्र में स्थित हजरत सैय्यद जमालुद्दीन शाह उर्फ मील वाले बाबा रह.अलेह के आज से तीन दिवसीय उर्स दरगाह परिसर में सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय आयोजन के साथ शुरू होगा । यह उर्स आज से और 15 जनवरी 2026 को तक चलेगा।

दरगाह कमेटी के संरक्षक अब्दुल टी की विशेष मौजूदगी रही।

इस अवसर पर दरगाह संरक्षक अब्दुल सलाम अंसारी एवं दरगाह सदर अतीक़ ख़ान ने उर्स कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय उर्स का आयोजन सदर आरिफ़ ख़ान की सदारत में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज उर्स की शुरुआत क़ुरआन खानी से शुरू होगी, जिसके बाद झंडा पेश किया जाएगा। आज से दरगाह परिसर में निर्मित सर्व धर्म के लिए समर्पित मेडिकल डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया जाएगा। इसके उपरांत तक़रीर का कार्यक्रम आयोजित होगा।

14 जनवरी को सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए सर्व धर्म विवाह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही क़ुरआन किरात एवं नातिया मुक़ाबले भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागी अपनी धार्मिक व साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

15 जनवरी को उर्स का समापन भव्य महफ़िल-ए-जमाल के साथ होगा, जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल जॉहजेब निज़ामी और मसूद निज़ामी अपनी सूफियाना कव्वालियों से श्रद्धालुओं को रूहानी आनंद प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कमेटी संरक्षक अब्दुल सलाम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, श्रद्धालु और दरगाह से जुड़े सेवक मौजूद रहे।