मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

मिशन बाल मन तक...2025

स्वतंत्रता आंदोलन, संस्कृति और साहित्य की  जानकारी से एक हजार बच्चों का ज्ञान बढ़ाया

स्वतंत्रता आंदोलन, संस्कृति और साहित्य की जानकारी से एक हजार बच्चों का ज्ञान बढ़ाया

WAf𝕏TGin🖨
मिशन बाल मन तक...2025

कोटा/ देश के स्वतंत्रता आंदोलन, संस्कृति और साहित्य से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से एक हजार से अधिक स्कूली बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया।

वंदेमातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मिशन बाल मन तक - 2025 के अंतर्गत कोटा जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक सीमलिया, सुल्तानपुर की प्रधानाध्यापिका डॉ. वैदेही गौतम द्वारा उनके अधीन 4 सरकारी एवं 2 निजी विद्यालयों में संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम के सहयोग से यह आयोजन किया गया।

बच्चों ने अपने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के प्रसंगों, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय चिन्ह, संस्कृति के पहलुओं और साहित्य के बारे में ज्ञानवर्धन किया और जिज्ञासाओं का समाधान किया।

डॉ. वैदेही ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक सीमलिया सुल्तानपुर में 250 बालिकाओं ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 में प्रथम पूनम प्रजापत ,द्वितीय अंजलि और तृतीय भावना मीणा रही। वरिष्ठ वर्ग 10 से 12 में प्रथम अविका शर्मा , द्वितीय अंतिमा मेरोठा और तृतीय रूपाली शर्मा रही।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सीमलिया में 200 बच्चों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 में प्रथम दिलखुश मेराठा , द्वितीय नवीन , तृतीय रियान अली और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 मेंप्रथम विशाल कुमार ,द्वितीय दिलजीत मीणा एवं तृतीय ललित रहे।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कराडिया में 55 बच्चों ने भाग लिया। प्रथम अमन बैरवा, द्वितीय मुस्कान बैरवा एवं तृतीय महावीर मीना रहे। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कल्याणपुरा में 25 बच्चों ने भाग लिया। प्रथम लवली मालव,द्वितीय तनिशा बैरवा एवं तृतीय राधे योगी रहे।

दो निजी विद्यालयों केशव बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय , सीमलिया में 350 बच्चों ने भाग किया।

कनिष्ठ वर्ग में कनिष्ठ वर्ग मेंप्रथम अक्षिता मीणा,द्वितीय- प्रीतम कुमार , तृतीय राधिका सुमन, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम मोहित गोस्वामी, द्वितीय-आरती प्रजापति एवं तृतीयअंजली मेघवाल रहे।

तिलक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीमलिया में 250 बच्चों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में प्रथम पुनीत वैष्णव, द्वितीय खुशी पांचाल, तृतीय-अरसीन खान, वरिष्ठ वर्ग में प्रथम अंजली मेघवाल, द्वितीय- सुरेश पारेता एवं तृतीय अरसीन खान रहें।