मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

भीमगंज मंडी क्षेत्र में गैग वार की संभावना,दुकानदार को रिवाल्वर लेकर धमकाने पहुंचे बदमाश अपनी जान बचाकर भागे

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में देर रात लगभग 11.
  • 30 बजे के आसपास गोलू उर्फ गुब्बा अपने चार साथियों के साथ स्टेशन के मुख्य में बाजार में साबरी बिरयानी नॉनवेज की दुकान पर पहुंचा और अपने दुश्मनों को डराने की गर्ज से पिस्टल निकाली,पिस्टल को देखते ही नॉनवेज संचालक और उसके साथियों ने अपना बचाव करने के लिए दुकान पर आए बदमाशों पर दुकान की टेबलों से हमला कर दिया इस हमले से बदमाश डर गए और अपनी जान बचाकर भाग गए।
  • यह सारी घटना सी सी टीवी कैमरों में कैद हो गई।
  • घटना की बात करे तो बताया जाता है कि दोस्ती तो पुरानी है लेकिन दुश्मनी अभी नई नई है।
  • प्राप्त जानकारी के अनुसार इरफान उर्फ गुडु और स्वर्गीय चंद्र दोनों हम प्याला हम निवाला थे एक दूसरे की लिए हमेशा जान देने को तैयार रहते थे लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार में गुड्डू पर आरोप है कि उसने चंद्र की कब्जे की दुकान को हटाकर सरकारी खाने की दुकान खुलवा दी।
WAf𝕏TGin🖨
भीमगंज मंडी क्षेत्र में गैग वार की संभावना,दुकानदार को  रिवाल्वर लेकर धमकाने पहुंचे बदमाश अपनी जान बचाकर भागे

कोटा,सितंबर। कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में देर रात लगभग 11.30 बजे के आसपास गोलू उर्फ गुब्बा अपने चार साथियों के साथ स्टेशन के मुख्य में बाजार में साबरी बिरयानी नॉनवेज की दुकान पर पहुंचा और अपने दुश्मनों को डराने की गर्ज से पिस्टल निकाली,पिस्टल को देखते ही नॉनवेज संचालक और उसके साथियों ने अपना बचाव करने के लिए दुकान पर आए बदमाशों पर दुकान की टेबलों से हमला कर दिया इस हमले से बदमाश डर गए और अपनी जान बचाकर भाग गए।

यह सारी घटना सी सी टीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना की बात करे तो बताया जाता है कि दोस्ती तो पुरानी है लेकिन दुश्मनी अभी नई नई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इरफान उर्फ गुडु और स्वर्गीय चंद्र दोनों हम प्याला हम निवाला थे एक दूसरे की लिए हमेशा जान देने को तैयार रहते थे लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार में गुड्डू पर आरोप है कि उसने चंद्र की कब्जे की दुकान को हटाकर सरकारी खाने की दुकान खुलवा दी।

इस के बाद से दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया इसी बीच चंद्र की अचानक तबीयत खराब हुई और उसकी मृत्यु हो गई लेकिन मन मुटाव खत्म होने की जगह मन मुटाव और बढ़ गया।

यह जंग अब गुडु वर्सेज चंद्र के स्थान पर दोनों के पुत्रों के बीच शुरू हो गई। इसी जंग के चलते पिछले दिनों चंद्र के पुत्रों ने मिलकर गुडु के पुत्र गोलू पर जान लेवा हमला किया।

गुडु के पुत्र पर गोलू पर जान लेवा हमला करने वालों की अभी कुछ दिनों पहले ही जमानत हुई है।खबरों की बात करे तो रात को साबरी बिरयानी नॉनवेज संचालक अतीक पुत्र चंद्र उसका मित्र बंदी,अतीक का छोटा भाई और एक अन्य व्यक्ति बैठे थे उस समय गोलू पुत्र गुड्डू इरफान,उसका मित्र सद्दाम और और दो अन्य मित्र कुल मिलाकर चार जने थे सबसे पहले सद्दाम ने दुकान में घुसकर अपनी जेब से पिस्टल निकाली ।

पिस्टल देखते ही दुकान पर बैठे लोगों ने अपने बचाव के लिए वर रखी कुर्सियों से हमला किया जिससे हमलावर फरार हो गए। घटना की खबर मिलते ही भीमंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

मिली खबरों के अनुसार पुलिस ने गोलू उर्फ इरफान उर्फ गुडु, आशू मालिक पुत्र इरफान उर्फ गुडु अन्य सद्दाम,सलमान गांवड़ी,सलमान बैंड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

खबरों के अनुसार एक दो दिन पहले इन में समझौते की बात भी हुई थी।