मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

जन्मदिन पर डबल खुशी का धमाका, गैलेंट्री प्रमोशन से हैड कांस्टेबल अशोक सिंह बने सहायक थानेदार।

अपराधों के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वालों में है नाम

मुख्य बिंदु
  • कोटा शहर पुलिस में अपनी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा,दोस्तो के दोस्त मिलनसार व्यवहार और साहस के लिए पहचान रखने वाले हैड कांस्टेबल अशोक सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास और यादगार बन गया।
  • जन्मदिन के मौके पर उन्हें एक साथ दोहरी खुशियों की सौगात मिली।
  • एक ओर जन्मदिन की खुशी, वहीं दूसरी ओर गैलेंट्री प्रमोशन के जरिए थानेदार बनने पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
  • अशोक सिंह ने पुलिस सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई है और अनगिनत अपराधों के खुलासे में अहम योगदान देकर अपनी कार्यकुशलता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है।
  • उनके प्रमोशन की खबर सामने आते ही साथी पुलिसकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।
  • शुभचिंतकों ने अशोक सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए सहायक थानेदार पद पर गैलेंट्री प्रमोशन की ढेरों शुभकामनाएं दीं।
WAf𝕏TGin✉🖨
जन्मदिन पर डबल खुशी का धमाका, गैलेंट्री प्रमोशन से हैड कांस्टेबल अशोक सिंह बने सहायक थानेदार।

कोटा। कोटा शहर पुलिस में अपनी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा,दोस्तो के दोस्त मिलनसार व्यवहार और साहस के लिए पहचान रखने वाले हैड कांस्टेबल अशोक सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास और यादगार बन गया। जन्मदिन के मौके पर उन्हें एक साथ दोहरी खुशियों की सौगात मिली। एक ओर जन्मदिन की खुशी, वहीं दूसरी ओर गैलेंट्री प्रमोशन के जरिए थानेदार बनने पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

अशोक सिंह ने पुलिस सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई है और अनगिनत अपराधों के खुलासे में अहम योगदान देकर अपनी कार्यकुशलता और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है। उनके प्रमोशन की खबर सामने आते ही साथी पुलिसकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

शुभचिंतकों ने अशोक सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए सहायक थानेदार पद पर गैलेंट्री प्रमोशन की ढेरों शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अशोक सिंह इसी तरह अपनी मेहनत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पुलिस विभाग में आगे बढ़ते रहें और अपने कार्यों से राजपूत समाज का नाम रोशन करते रहें।

जन्मदिन और प्रमोशन की इस दोहरी खुशी पर अशोक सिंह को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। अशोक सिंह की 18 साल की राजस्थान पुलिस की सर्विस बेदाग, साफ़ छवि की रही हैं। अशोक सिंह के भीमगंजमंडी थाने के कार्यकाल को स्थानीय निवासी आज भी याद करते है।

अशोक सिंह के जन्मदिन पर अधिस्वीकृत पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष, पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एव जनसंपर्क विभाग, वरिष्ठ पत्रकार लेखक डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल, स्वतंत्र पत्रकार के डी अब्बासी, भारत की महिमा के प्रधान संपादक डी एन गांधी, संपादक बृजराज सिंह सोलंकी, सहायक संपादक कादर खान, वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार सुधींद्र गौड़,राजस्थान अधिस्वीकृति महासंघ के लीगल एडवाइजर वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट अख्तर खान अकेला,एडवोकेट इकरामुद्दीन खान ने बधाई दी है।