मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

भतीजे ने स्वयं लिया,अपनी ताई का नेत्रदान

प्रथम नवरात्रि पर विद्या देवी का निधन,बेटी ने कराया नेत्रदान

मुख्य बिंदु
  • रविवार को,शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ की मुँह बोली विज्ञान नगर निवासी ताई विद्या देवी अग्रवाल का हृदय घात से आकस्मिक निधन हुआ ।
  • डॉ गौड़ जो कि विज्ञान नगर में उनके पड़ोस में रहते थे, उनके बचपन का ज्यादातर समय विद्या के घर ही बीता था ।
  • जैसे ही विद्या का निधन हुआ बेटी अंशु अग्रवाल और दामाद नरेश मित्तल ने तुरंत ही,इस दुख भरी सूचना को डॉ गौड़ को दिया और उन्हें याद दिलाया कि माता जी ने कई बार अपने नेत्रदान की इच्छा जाहिर की थी ।
  • सूचना मिलते ही डॉ गौड़,घर पहुंचे और उन्होंने स्वयं निवास स्थान पर पहुंचकर,नम आंखों से ताई जी के नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया ।
  • बेटी अंशु को इस बात की खुशी थी की, उनकी अंतिम इच्छा को समय रहते पूरा किया गया ।
  • ज्ञात हो कि,काफी समय पहले विद्यादेवी के पिता एस एन मंगल (आर्किटेक्ट इन्जीयर) का भी , मरणोपरांत परिवार के सहयोग से नेत्रदान सम्पन्न हुआ था।
WAf𝕏TGin✉🖨
भतीजे ने स्वयं लिया,अपनी ताई का नेत्रदान

रविवार को,शाइन इंडिया फाउंडेशन के डॉ कुलवंत गौड़ की मुँह बोली विज्ञान नगर निवासी ताई विद्या देवी अग्रवाल का हृदय घात से आकस्मिक निधन हुआ । डॉ गौड़ जो कि विज्ञान नगर में उनके पड़ोस में रहते थे, उनके बचपन का ज्यादातर समय विद्या के घर ही बीता था ।

जैसे ही विद्या का निधन हुआ बेटी अंशु अग्रवाल और दामाद नरेश मित्तल ने तुरंत ही,इस दुख भरी सूचना को डॉ गौड़ को दिया और उन्हें याद दिलाया कि माता जी ने कई बार अपने नेत्रदान की इच्छा जाहिर की थी ।

सूचना मिलते ही डॉ गौड़,घर पहुंचे और उन्होंने स्वयं निवास स्थान पर पहुंचकर,नम आंखों से ताई जी के नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न किया । बेटी अंशु को इस बात की खुशी थी की, उनकी अंतिम इच्छा को समय रहते पूरा किया गया ।

ज्ञात हो कि,काफी समय पहले विद्यादेवी के पिता एस एन मंगल (आर्किटेक्ट इन्जीयर) का भी , मरणोपरांत परिवार के सहयोग से नेत्रदान सम्पन्न हुआ था।