मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

एएसपी विजय स्वर्णकार के निर्देशन में ACB का ट्रैप, 2 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार

बड़गांव चौकी पर कार्रवाई, झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप

WAf𝕏TGin✉🖨
एएसपी विजय स्वर्णकार के निर्देशन में ACB का ट्रैप, 2 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार

कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए नान्ता थाना क्षेत्र की बड़गांव चौकी पर तैनात कांस्टेबल अभयसिंह को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी कांस्टेबल पर परिवादी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत मांगने का आरोप है।

डम्पर-मोटरसाइकिल विवाद में मांगी रिश्वत ACB के अनुसार, एक डम्पर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। इसके बाद मोटरसाइकिल परिवादी की कार से टकरा गई। इस घटनाक्रम को लेकर डम्पर मालिक ने परिवादी के खिलाफ नान्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच बड़गांव चौकी पर तैनात कांस्टेबल अभयसिंह कर रहा था।

आरोप है कि कांस्टेबल ने परिवादी को प्रकरण में झूठा फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की। परिवादी की शिकायत पर ACB ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा पहले 700 रुपये लेने और शेष 2,000 रुपये बाद में देने की बात सामने आई।

एएसपी विजय स्वर्णकार के निर्देशन में बिछाया जाल कोटा रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा ACB कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज मीणा के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए बड़गांव चौकी पर परिवादी से 2,000 रुपये की रिश्वत लेते कांस्टेबल अभयसिंह को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के घर की तलाशी, अनुसंधान जारी ACB की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके निवास स्थान की तलाशी भी ली जा रही है। ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले में आगे का अनुसंधान किया जाएगा।

भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन: ACB ने आमजन से भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने की अपील की है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1064 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94135-02834 पर संपर्क किया जा सकता है।