मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

गंदगी देख भड़के ऊर्जा मंत्री, बोले- कचरे के ढेर दिखे तो होगी कार्रवाई 

मुख्य बिंदु
  • ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर रविवार को सुबह-सुबह सांगोद नगर की विभिन्न बस्तियों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
  • इस दौरान कईं जगहों पर गंदगी के ढेर देखकर मौजूद नगर पालिका अधिकारियों पर भड़क उठे।
  • उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि दोबारा कचरे के ढेर दिखे तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
  • ऊर्जा मंत्री श्रीनगर वार्ड 21 में रैगर बस्ती, रामदेव मंदिर के आसपास क्षेत्र में पहुंचे।
  • जहां साल भर से बंद सामुदायिक शौचालय को शुरू करने के लिए कहा।
  • उन्होंने निर्देश दिए कि इसे तोड़कर दो महीने में आधुनिक शौचालय बनाकर शुरु किया जाए।
WAf𝕏TGin🖨
गंदगी देख भड़के ऊर्जा मंत्री, बोले- कचरे के ढेर दिखे तो होगी कार्रवाई 

के डी अब्बासी कोटा। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर रविवार को सुबह-सुबह सांगोद नगर की विभिन्न बस्तियों में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान कईं जगहों पर गंदगी के ढेर देखकर मौजूद नगर पालिका अधिकारियों पर भड़क उठे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि दोबारा कचरे के ढेर दिखे तो अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

ऊर्जा मंत्री श्रीनगर वार्ड 21 में रैगर बस्ती, रामदेव मंदिर के आसपास क्षेत्र में पहुंचे। जहां साल भर से बंद सामुदायिक शौचालय को शुरू करने के लिए कहा।

उन्होंने निर्देश दिए कि इसे तोड़कर दो महीने में आधुनिक शौचालय बनाकर शुरु किया जाए। इसके बाद संस्कृत विद्यालय के आसपास गंदगी पर भी मंत्री श्रीनागर ने नाराजगी जताई।

हरिजन बस्ती में रोड पर रखे कचरा पात्र से आसपास कचरा बिखर रहा था। जिस पर मंत्री श्री नागर ने बड़ा कचरा पात्र रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि दोबारा यहां कचरा फैला हुआ नहीं दिखना चाहिए। कईं खाली प्लॉट में गंदगी के ढेर लगे थे और उसमें जानवर घूम रहे थे।

मंत्री श्री नागर ने नगर पालिका अधिकारियों को बुलाकर प्लॉट मालिकों को नोटिस देने के लिए कहा। वहीं इन प्लॉट्स में जाली लगाकर गंदगी और जानवरों को रोकने के लिए भी निर्देशित किया।

रिवरफ्रंट बाईपास पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने और गुणवत्तापूर्ण करने को कहा।