मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला कलक्टर ने बासनपीर ग्रामीण सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण, कार्यो की ली जानकारी

सौपे लाभार्थियों को सहमति बटवारा प्रपत्र, ग्रामीणों से किया संवाद, अधिक से अधिक उठाए लाभ

WAf𝕏TGin🖨
जिला कलक्टर ने बासनपीर ग्रामीण सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण, कार्यो की ली जानकारी

      जैसलमेंर।  जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने सोमवार को ग्राम पंचायत बासनपीर जूनी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया एवं शिविर प्रभारी से शिविर में हुए ग्रामीणें के कार्यो कि जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न विभागो द्वारा किए गए कार्यों की एवं ग्रामीणों से संवाद कर उनके  हुए कार्यो का फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य कर अधिक से अधिक लोगो को राहत दें।

    जिला कलक्टर जोरवाल ने शिविर में राजस्व विभाग के  सहमति बटवारा प्रकरणों, भूमि की तरमीम, नाम शुद्विकरण, के साथ ही रास्तों के प्रकरण अधिक से अधिक निस्तारित करने के निर्देश दिए ताकि लोगो को ऐसे मामलों में घर बैठे राहत मिले। उन्हांेने शिविर विभिन्न विभगो द्वारा लगाए गए काउटरो पर जाकर उनसे शिविर में किए गए कार्यो की विस्तार से जानकारी ली।

     उन्होंने शिविर के अवसर पर सहमती बटवारा प्रकरण में खातेदारो को सहमती बंटवारा पत्र भी प्रदान किया एवं उनको इस कार्य के लिए बधाई दी। बटवारा प्रकरण शिविर में निस्तारित होने पर खातेदारो ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया वही अपनी- अपनी भूमि का मालिकाना हक मिलने पर उनके चेहरो पर खुशी झलक रही थी।

       शिविर प्रभारी नायब तहसीलदार देदाराम व विकास  अधिकारी महेश सिंह राठौड ने जिला कलक्टर को शिविर में हुए कार्यो एवं प्रगति की जानकारी दी।