मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मतदान दल संख्या 1 से 330 के मतदान एवं सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

मतदान दल संख्या 331 से 660 के मतदान एवं सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार को

WAf𝕏TGin✉🖨
मतदान दल संख्या 1 से 330 के मतदान एवं सहायक मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

       जैसलमेर । जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर) अनुपमा जोरवाल द्वारा जारी किये गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार सरपंच एवं पंच के चुनाव के लिए नियुक्त मतदान एवं सहायक मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार, 02 नवम्बर एवं मंगलवार, 03 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय जैसलमेर में रखा गया है।

       मतदान दल संख्या 01 से 330 का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार को

     पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिये नियुक्त मतदान दल संख्या 1 से 330 तक के मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों का प्रथम ( ईवीएम का प्रायोगिक एवं सैद्वान्तिक )  प्रशिक्षण सोमवार, 02 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से पोलोटेक्निक महाविद्यालय जैसलमेर में रखा गया है।

       मतदान दल संख्या 331 से 660 का प्रथम प्रशिक्षण मंगलवार को

      उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) नरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मतदान दल संख्या 331 से 660 के मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी का ईवीएम एवं सैद्वान्तिक, प्रायोगिक प्रशिक्षण  मंगलवार, 03 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से पोलोटेक्निक महाविद्यालय जैसलमेर में रखा गया है।

     जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने  सभी मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे चुनाव संबंधी कार्य का अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करेगे। उन्होेंने बताया कि दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों एवं अन्य पहलुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। उन्होंनें यह भी निर्देश दिये कि अनुपस्थित रहने वाले मतदान अधिकारियों के विरूद्व निर्वाचन नियमों के तहत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।