जैसलमेर । पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर मतदान दलों में नियुक्त दूरस्थ क्षेत्रों के अधिकारियों एवं कार्मिकों के ठहरने के लिए समुचित आवास व्यवस्था की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेन्द्र पाल सिंह ने आदेश जारी कर जिला मुख्यालय पर कुल 11 आवासीय भवनों को 20 नवम्बर, 2026 तक के लिए अधिग्रहित किया है। अधिग्रहित भवनों में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आईजीएनपी, काशीराम धर्मशाला (रेलवे स्टेशन के सामने), पालीवाल धर्मशाला, इंदिरा कॉलोनी, सामुदायिक भवन (करणी बाल मंदिर के पास, इंदिरा कॉलोनी), जैन भवन, माहेश्वरी सेवा सदन, सैनिक विश्राम भवन, भाटिया बगेची, हजूरी सेवा सदन, गीता आश्रम भवन तथा वृद्ध आश्रम भवन, कलाकार कॉलोनी शामिल हैं।
आदेश के अनुसार आवास व्यवस्था के सुचारू संचालन एवं समन्वय के लिए जिला खेल अधिकारी राजेश बिश्नोई (मोबाइल नम्बर 9462266251) को प्रभारी तथा भू-अभिलेख निरीक्षक, शाखा कलेक्ट्रेट जैसलमेर ओमप्रकाश (मोबाइल नम्बर 9413106686) को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों की सुविधा तथा निर्वाचन संबंधी दायित्वों के सुचारू निष्पादन के दृष्टिगत यह व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।