मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना आज

एस.बी.के. राजकीय महाविद्यालय में दो पारियों में होगी मतगणना, सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

एस. बी. के.

मुख्य बिंदु
  • पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जैसलमेर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित एस.
  • राजकीय महाविद्यालय में संपन्न होगी।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर ) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखे गए है।
  • दो पारियों में होगी मतगणना उन्होंनें बताया कि प्रथम पारी में प्रातः 8 बजे से पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना प्रारंभ होगी।
  • इसमें सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी।
  • इसके पश्चात ईवीएम के माध्यम से राउंडवार मतगणना की जाएगी।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जैसलमेर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित एस.बी.के. राजकीय महाविद्यालय में संपन्न होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर ) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं एवं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखे गए है।

दो पारियों में होगी मतगणना उन्होंनें बताया कि प्रथम पारी में प्रातः 8 बजे से पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना प्रारंभ होगी। इसमें सर्वप्रथम डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। इसके पश्चात ईवीएम के माध्यम से राउंडवार मतगणना की जाएगी। वहीं, द्वितीय पारी में अपराह्न 2 बजे से जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना संपन्न कराई जाएगी।

10 कक्षों में होगी मतगणना की व्यवस्था एस.बी.के. राजकीय महाविद्यालय परिसर में मतगणना के लिए कुल 10 कक्ष निर्धारित किए गए हैं। इनमें सांकड़ा, नाचना, भणियाणा, राजमथाई, रामदेवरा, जैसलमेर, मोहनगढ़, खुहड़ी, फतेहगढ़ एवं रामगढ़ पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना 8 टेबलों पर कराई जाएगी।

प्रत्येक टेबल पर तैनात रहेंगे गणना कार्मिक एवं अभिकर्ता मतगणना की प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक एवं एक गणना सहायक नियुक्त रहेंगे। साथ ही निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के एक-एक अधिकृत अभिकर्ता को भी नियमानुसार उपस्थित रहने की अनुमति होगी।

जिला प्रशासन द्वारा मतगणना स्थल पर सुरक्षा, व्यवस्थाओं एवं आवश्यक संसाधनों को लेकर समुचित प्रबंध किए गए हैं, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अपील, मतगणना अभिकर्ता, अभ्यर्थी मतगणना स्थल पर समय पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने मतगणना कार्य के लिए आदेश जारी कर प्रथम पारी में पंचायत समिति सदस्यों की होने वाली मतगणना के लिए अभ्यर्थियों एवं उनके द्वारा अधिकृत अभिकर्ता से आह्वान किया कि वे प्रातः 8 बजे से पूर्व मतगणना स्थल पर अनिर्वाय रुप से पहुंच जायें। इसके साथ ही द्वितीय पारी में जिला परिषद सदस्यों के लिए होने वाली मतगणना के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों एवं उनके द्वारा अधिकृत अभिकर्ता से भी अपील की हैं कि वे दोपहर 2 बजे से पूर्व मतगणना स्थल पर पहुंच जायें।

इस प्रकार रहेगी पार्किग व्यवस्था मतगणना के दौरान महावि़़द्यालय के भीतर चुनाव पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी, डयूटी मजिस्ट्रेट एवं एम्बुलेंस वाहन ही प्रवेश के लिए मान्य होगे।

डयूटी मजिस्ट्रेट रहेगे तैनात मतगणना स्थल के बाहर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को डयूटी मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है इनके साथ समकक्ष पुलिस अधिकारी तैनात रहेगे।

मतगणना में डयूटी में तैनात अधिकारी/कार्मिक 6 बजे रहेगे उपस्थित मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य के लिए नियुक्त समस्त अधिकारी/कार्मिक शुक्रवार, 20 नवम्बर प्रातः 6 बजे एसबीके राजकीय महाविद्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेगे।