मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सचिव ने की अधिकारीगण के साथ बैठक

जैसलमेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रवर्तित ‘‘रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के निर्देशों की अनुपालना में व

जैसलमेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रवर्तित ‘‘रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.

WAf𝕏TGin✉🖨
रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सचिव ने की अधिकारीगण के साथ बैठक

जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रवर्तित ‘‘रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के निर्देशों की अनुपालना में व अभियान के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला व सेशन न्यायाधीश, जैसलमेर ओमी पुरोहित के निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जैसलमेर ललित पुरोहित ने एडीआर सेंटर पर वृत्ताधिकारी वृत्त जैसलमेर रूपसिंह ईंदा, मोटर वाहन उपनिरीक्षक अनिल कुमार व अक्षय कुमार, इंजीनियर, नेशनल हाईवे ओथॉरिटी ऑफ इंड़िया, जैसलमेर के अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की।

बैठक में सचिव ने अधिकारीगण के साथ ‘‘रालसा रोड सेफ्टी कैंपेन 2.0’’ के तहत् मुख्य रूप से स्लीपर कोच और लग्जरी यात्री बसों के साथ शहरी क्षेत्रों के भीतर सार्वजनिक परिवहन में लगी सिटी बसों और मिनी बसों के विधिपूर्वक निरीक्षण के विषय पर चर्चा की।

उन्होंने बैठक में बताया कि अभियान के सफल व प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों का समन्वय अतिआवश्यक है।

सचिव ने अधिकारीगण के साथ जिले के सभी स्लीपर कोच और लग्जरी यात्री बसों के साथ शहरी क्षेत्रों के भीतर सार्वजनिक परिवहन में लगी सिटी बसों और मिनी बसों के संचालकों से माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के हेल्पलाईन नंबर 9928900900 अनिवार्यतः अपनी बसों में स्पष्ट रूप से दृश्यमान और आसानी से सुलभ स्थान पर रखे गए स्टिकर या नोटिस पर प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि यात्री आसानी से इस सुविधा को देख सकें और इसका उपयोग कर सकें, की कार्यवाही सफलतापूर्वक अमल में लाने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की।