मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के बीच दो चरणों में हुई मतगणना

मुख्य बिंदु
  • पंचायत आम चुनाव-2020 के अन्तर्गत जैसलमेर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित एसबीके राजकीय महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों में मतगणना शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
  • मतगणना को लेकर मतगणना केन्द्र एवं पहुंच के रास्तों पर पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किए गए।
  • पहले चरण में प्रातः 8 बजे पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना शुरू हुई।
  • दूसरे चरण में जिला परिषद के वार्डों से संबंधित मतगणना शुरू हुई।
  • मतगणना के दौरान दोनों ही चरणों में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) अनुपमा जोरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे एवं पर्यवेक्षक वासुदेव मालावत ने मतगणना कक्षों व परिसरों का निरीक्षण किया तथा मतगणना प्रक्रिया की जानकारी लेते रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न

        जैसलमेर । पंचायत आम चुनाव-2020 के अन्तर्गत जैसलमेर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए हुए मतदान के बाद शुक्रवार को जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित एसबीके राजकीय महाविद्यालय के विभिन्न कक्षों में मतगणना शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। मतगणना को लेकर मतगणना केन्द्र एवं पहुंच के रास्तों पर पुलिस द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किए गए।

        पहले चरण में प्रातः 8 बजे पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना शुरू हुई। दूसरे चरण में जिला परिषद के वार्डों से संबंधित मतगणना शुरू हुई।

       मतगणना के दौरान दोनों ही चरणों में जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) अनुपमा जोरवाल, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे एवं पर्यवेक्षक वासुदेव मालावत ने मतगणना कक्षों व परिसरों का निरीक्षण किया तथा मतगणना प्रक्रिया की जानकारी लेते रहे।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) नरेन्द्रपाल सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यथार्थ शेखर, चुनाव विशेषाधिकारी रोहित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश सांखला, पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह ईंदा सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान साथ थे।

डीएम एवं एसपी ने जताया आभार

        जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतगणना कार्य सम्पन्न होने पर मतगणना प्रबन्धों में सहभागिता निभाने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा सभी सम्बद्धजनों का आभार जताया है।