मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला कारागृह जैसलमेर में विधिक सेवाओं का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं

मुख्य बिंदु
  • राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर (रालसा) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के सचिव श्री शरत व्यास द्वारा शुक्रवार को जिला कारागृह जैसलमेर में संचालित प्रिज़न्स लीगल क्लिनिक ¼PLAC½ का औचक निरीक्षण किया गया।
  • निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागृह में विचाराधीन बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली।
  • उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता एवं राजकीय अधिवक्ताओं की सुविधाओं के बारे में अवगत कराया, जिससे वे अपने प्रकरणों की प्रभावी पैरवी कर सकें।
  • इस अवसर पर जिला कारागृह उपाधीक्षक मुरली मनोहर सुथार, कार्यवाहक कारापाल पपुराम, जेल स्टाफ सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के राजकीय अधिवक्ता मदन सिंह, मयंक व्यास, सचिन व्यास एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin🖨
जिला कारागृह जैसलमेर में विधिक सेवाओं का औचक निरीक्षण

   जैसलमेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर (रालसा) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के सचिव श्री शरत व्यास द्वारा शुक्रवार को जिला कारागृह जैसलमेर में संचालित प्रिज़न्स लीगल क्लिनिक ¼PLAC½ का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान सचिव ने कारागृह में विचाराधीन बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता एवं राजकीय अधिवक्ताओं की सुविधाओं के बारे में अवगत कराया, जिससे वे अपने प्रकरणों की प्रभावी पैरवी कर सकें।

    इस अवसर पर जिला कारागृह उपाधीक्षक मुरली मनोहर सुथार, कार्यवाहक कारापाल पपुराम, जेल स्टाफ सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के राजकीय अधिवक्ता मदन सिंह, मयंक व्यास, सचिन व्यास एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    निरीक्षण के दौरान कारागृह की भोजनशाला, बैरिकों की साफ-सफाई, बंदियों के लिए उपलब्ध मनोरंजन एवं अन्य व्यवस्थाएं नियमानुसार संतोषजनक पाई गईं। सचिव श्री व्यास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं को निरंतर प्रभावी रूप से जारी रखा जाए, ताकि प्रत्येक बंदी को न्याय तक सहज पहुंच सुनिश्चित हो सके।