जैसलमेर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जारी किए गये निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रमुख का चुनाव बुधवार, 25 नवम्बर को होगा। वहीं उप जिला प्रमुख का चुनाव गुरुवार, 26 नवम्बर को तथा प्रधान का चुनाव शुक्रवार, 27 नवम्बर को एवं उप प्रधान का चुनाव शनिवार, 28 नवम्बर को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि इन चुनावों को पारदर्शिता के साथ संपादित करवाने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारिया पूर्ण कर दी गई है।
ये रहेगी समय सारणी
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि को बैठक का समय प्रातः 10 बजे होगा। वहीं नाम निर्देशन पत्रों की प्रस्तुती उसी दिवस को 11 बजे तक की जाएगी एव नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा प्रातः 11ः30 बजे तक होगी एवं नाम वापसी दोपहर 1 बजे तक ली जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो उसी दिन दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा एवं मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना होगी।