मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 11 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मतदान दलों के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आवास एवं आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विकास अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाने के निर्देश

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवम्बर तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान निर्धारित है।

निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू एवं सुव्यवस्थित संचालन तथा मतदान दलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने मतदान दलों के ठहरने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर समुचित आवास एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की समस्त पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में मतदान दलों के ठहरने के लिए उपयुक्त आवास व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के लिए संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करें। साथ ही मतदान केन्द्रों पर मतदान दलों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देशों की पालना में सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि मतदान दलों को मतदान दिवस से पूर्व किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।