मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’, कर्मचारियों ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ

उर्जा बचाओं थीम पर हुआ कार्यक्रम बिजली बचाने के लिए रोजाना एक घंटे लाइट बंद रखने का अभियान

WAf𝕏TGin✉🖨
ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह’, कर्मचारियों ने ली पर्यावरण बचाने की शपथ

            जैसलमेर । राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (आरयूआईडीपी) द्वारा जिले में 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक’ (BRICS Sustainable Lifestyle Wee½) का बड़े उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है। स्टेट एक्शन प्लान और मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के वैश्विक दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम जनता में जागरूकता बढ़ाना और सभी प्रोजेक्ट शहरों में स्थायी प्राथमिकताओं व पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

         इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत करते हुए आरयूआईडीपी की टीम ने अपने दैनिक जीवन और दिनचर्या में स्थायी जीवन शैली व पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाने का संकल्प लेते हुए शपथ ली।

         सप्ताह के दूसरे दिवस ‘बिजली बचाओं’ थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आरयूआईडीपी के सभी पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) और पीआईयू (प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट) कार्यालयों में अनिवार्य रूप से एक घंटे का बिजली बंद (इलेक्ट्रिसिटी स्विच-ऑफ) अभियान चलाया जा रहा है। इसकी तहत आमजन को बिजली बचाने का संदेश दिया गया।

         सप्ताह के दौरान आरयूआईडीपी के प्रोजेक्ट शहरों में स्कूली व कॉलेज के छात्रों, महिला समूहों, स्थानीय निवासियों और परियोजना में लगे श्रमिकों को जोड़ने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजित की जा रही है।

          सप्ताह के दौरान सकारात्मक बदलाव के लिए प्रत्येक दिवस अलग-अलग थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी कडी में सप्ताह के आगामी दिवसों में जल संरक्षण (पानी बचाना), पर्यावरण-अनुकूल व सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाना, सिंगल-यूज प्लास्टिक को पूरी तरह ना कहना, ई-कचरे (म्.ूंेजम) का सुरक्षित प्रबंधन व कमी, सामान्य कचरे में कमी लाना, आदि विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगे।