मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति की समीक्षा बैठक आयोजित

गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

मुख्य बिंदु
  • वर्तमान में मध्य-पूर्व में चल रहे निरंतर संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम एवं एलपीजी की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
  • इसी क्रम में बुधवार को जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित कर गैस आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
  • बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा वर्तमान स्टॉक की जानकारी ली एवं आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों का अवैध संग्रहण (हॉर्डिंग) अथवा ऊंचे दामों पर कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • इसके लिए प्रवर्तन जांच दल का गठन कर गैस एजेंसियों के नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए।
WAf𝕏TGin🖨

     जैसलमेर। वर्तमान में मध्य-पूर्व में चल रहे निरंतर संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम एवं एलपीजी की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित कर गैस आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

      बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों से घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा वर्तमान स्टॉक की जानकारी ली एवं आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों का अवैध संग्रहण (हॉर्डिंग) अथवा ऊंचे दामों पर कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रवर्तन जांच दल का गठन कर गैस एजेंसियों के नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए।

     उन्होंने आमजन से अपील की कि गैस आपूर्ति को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक जानकारियों से दूर रहें एवं केवल अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें।

     जिला रसद अधिकारी राम सिंह मीणा ने बताया कि गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन कंट्रोल रूम नम्बर 02992-250082, पुलिस विभाग के आपातकालीन नम्बर 112 एवं खाद्य विभाग की हेल्पलाइन 1445 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में गैस की आपूर्ति सुचारु एवं निर्बाध रूप से संचालित है और किसी भी उपभोक्ता को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

     बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर परिषद, जिला रसद अधिकारी एवं प्रवर्तन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।