मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का जैसलमेर दौरा

नेत्र कुंभ शिविर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा नेत्रहीनों को रोशनी देना है सबसे बड़ा दान - केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री स्वयं का करवाया ब्लड प्रेशर चेक, नेत्र कुंभ आयोजकों की सहराना की

WAf𝕏TGin🖨
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री का जैसलमेर दौरा

जैसलमेर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रामदेवरा में आयोजित नेत्र महाकुंभ को सेवा एवं समरसता का अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि बाबा रामदेव के भाद्रपद मेले में हो रहा यह आयोजन स्वयं में पुण्य का सर्जक है। उन्होंने कहा कि लक्षाधिक लोगों तक नेत्र सेवा पहुंचाना एक अभिनंदनीय प्रयास है। इस सेवा संकल्प से जुड़े प्रत्येक चिकित्सकस्वयंसेवक  आयोजक का उन्होंने हार्दिक अभिनंदन किया एवं इसे जनकल्याण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया।

            केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत ने रविवार को रामदेवरा में आयोजित नेत्र कुंभ शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में उपस्थित चिकित्सकोंस्वयंसेवकों  आयोजकों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।

नेत्रहीनों को रोशनी देना है सबसे बड़ा दान

             निरीक्षण के दौरान श्री शेखावत ने स्वयं का ब्लड प्रेशर चेक करवाया तथा रोगियों की सुविधा और सेवा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज सेवा एवं जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। नेत्रहीनों को रोशनी देना सबसे बड़ा दान है और नेत्र कुंभ इस पुण्य