मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

स्वच्छता की नई पहल बीपीसीएल ने जैसलमेर को बनाया ^Drive Fresh City

रास्ते हों या पर्यटन स्थल, स्वच्छता होगी हर पल

मुख्य बिंदु
  • स्वच्छता, बेहतर यात्री सुविधाओं और ग्राहक संतुष्टि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने स्वर्ण नगरी जैसलमेर को *^Drive Fresh City** घोषित किया है।
  • इस पहल के माध्यम से बीपीसीएल ने न केवल स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है, बल्कि जैसलमेर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक नई पहल की है।
  • इस अभियान के तहत जैसलमेर शहर स्थित बीपीसीएल के सभी रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंपों) पर आधुनिक टॉयलेट सेंसर लगाए गए हैं।
  • इनके माध्यम से शौचालयों की स्वच्छता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
  • सभी शौचालयों को साफ-सुथरा, स्वच्छ एवं हाइजीनिक बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि प्रत्येक ग्राहक को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएं मिल सकें।
WAf𝕏TGin✉🖨
स्वच्छता की नई पहल बीपीसीएल ने जैसलमेर को बनाया ^Drive Fresh City

       जैसलमेर । स्वच्छता, बेहतर यात्री सुविधाओं और ग्राहक संतुष्टि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने स्वर्ण नगरी जैसलमेर को *^Drive Fresh City** घोषित किया है। इस पहल के माध्यम से बीपीसीएल ने न केवल स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई है, बल्कि जैसलमेर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी एक नई पहल की है।

      इस अभियान के तहत जैसलमेर शहर स्थित बीपीसीएल के सभी रिटेल आउटलेट्स (पेट्रोल पंपों) पर आधुनिक टॉयलेट सेंसर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से शौचालयों की स्वच्छता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी शौचालयों को साफ-सुथरा, स्वच्छ एवं हाइजीनिक बनाए रखने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि प्रत्येक ग्राहक को बेहतर एवं सम्मानजनक सुविधाएं मिल सकें।

    बीपीसीएल के इस Drive Fresh अभियान का दायरा केवल जैसलमेर शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि सम और रामगढ़ जैसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, ’जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग’ पर भी Drive Fresh सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर शौचालय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

     जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और महत्वपूर्ण यात्रा मार्गों को कवर करते हुए बीपीसीएल की यह पहल पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों एवं लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित होगी।

    बीपीसीएल का मानना है कि पेट्रोल पंप केवल ईंधन भरवाने का स्थान नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा और आतिथ्य का महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। इसी सोच के साथ क्तपअम थ्तमेी पहल के माध्यम से स्वच्छता को एक नई पहचान देने का प्रयास किया जा रहा है।

Fuel भी बेहतर, Facilities  भी बेहतर - यही है बीपीसीएल का वादा

    इस पहल के साथ बीपीसीएल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि बेहतर ग्राहक अनुभव की शुरुआत स्वच्छता और सुविधाओं से होती है। स्वर्ण नगरी जैसलमेर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण योगदान है।