मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मतदान दलों को चुनाव सामगा्री वितरित करने के लिए

एसबीके महाविद्यालय जैसलमेर में 8 काउण्टरों की स्थापना जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश, लगाए प्रभारी अधिकारी

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, पंच, सरपंच और उपसरंपच चुनाव की मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाये जाने के लिए मतदान दल 13 नवम्बर को एसबीके राजकीय महाविद्यालय जैसलमेर से अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात अपने गंतव्य ग्राम पंचायत मुख्यालयों के लिए प्रस्थान करेगे। मतदान दलों की रवानगी से पूर्व चुनाव समाग्री वितरित की जायेगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर ) अनुपमा जोरवाल ने एक आदेश जारी कर अन्तिम प्रशिक्षण के पश्चात रावानगी से पूर्व चुनाव सामग्राी का वितरण कराने के लिए प्रशिक्षण स्थल पर 8 काउण्टरों की स्थापना की गई है। एवं उनके लिए प्रभारी अधिकारी लगाए गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार काउण्टर संख्या 1 पर निर्वाचन भण्डार साम्रगी वितरित की जायेगी। इसके लिए जिला रसद अधिकारी को प्रभारी एवं तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक को सहप्रभारी लगाया है।

इसी प्रकार काउण्टर संख्या 2 पर ईवीएम एवं महत्वपूर्ण सामग्री वितरित की जायेगी। इसके लिए संबंधित रिटर्निग अधिकारी, कोषाधिकारी, एवं अतिरिक्त कोषाधिकारी को प्रभारी लगाया है।

काउण्टर संख्या 3 पर भुगतान व्यवस्था होगी इसके लिए नारायण सिंह लेखाधिकारी जलदाय व सुखदेव राठौड परियोजना अधिकारी लेखा जिला परिषद को प्रभारी लगाया है।

काउण्टर संख्या 4 पर यातायात व्यवस्था रहेगी इसके लिए उपायुक्त उपनिवेशन जेसलमेर एवं जिला परिवहन अधिकारी जैसलमेर व पोकरण को प्रभारी लगाया है।

इसी प्रकार काउण्टर संख्या 5 पर मतदान दलों के उपस्थिति की व्यवस्था रहेगी इसके लिए मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को प्रभारी लगाया है। काउण्टर संख्या 6 पर वेलफेयर एवं कण्ट्रोल रूम की व्यवस्था होगी।

इसके लिए जिला खेल अधिकारी एवं जिला रोजगार अधिकारी को प्रभारी लगाया है। काउण्टर संख्या 7 पर एरिया / सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति एवं वीडियों ग्राफर व्यवस्था रहेगी इसके लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर तथा प्रभारी अधिकारी वीडियों प्रकोष्ठ प्रभारी रहेगे।

काउण्टर संख्या 8 पर डाकमत प्रकोष्ठ होगा इसके लिए प्रभारी अधिकारी डाकमत प्रकोष्ठ को लगाया है।