मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

निःशुल्क साईकिल वितरण की तैयारियां जोरो पर

ग्राम पंचायत अमरथून अधीन मेघा पीटीएम को लेकर प्रशासक ने दिशा निर्देश दिए

WAf𝕏TGin🖨
निःशुल्क साईकिल वितरण की तैयारियां जोरो पर

बांसवाड़ा | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में प्रशासक राजेन्द्र कुमार चरपोटा ओर अभिभावक संघ कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों लक्ष्मण भाई  की अगुवाई में शुक्रवार को मेघा पीटीएम और निःशुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम को लेकर विद्यालय स्टॉफ शिक्षकों कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए ओर अधिकाधिक विद्यार्थियों के मार्फत अभिभावकों जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

अमरथून स्टॉफ के शिक्षकों ने बताया कि नोडल अमरथून में सभी विद्यार्थियो का नामांकन 1987 है जिसमें बालिकाओं की संख्या आधी है और आठवीं कक्षा उत्तीर्ण 49 बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें आज साईकिल के चेचिस नंबर अंकन ओर आवंटन किया जा कर आवेदन भरवाए गए।

इस अवसर पर सादे समारोह में 
विद्यालय अमरथून ओर नोडल की समस्याओं को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियो के 10 कक्षा कक्ष, 05 प्रयोगशालाएं, 10 कार्मिकों व्याख्याता जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कृषि विज्ञान,गणित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पद शीघ्र भरने,बालिका छात्रावास,स्टेडियम सहित समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करते हुए छात्र संसद ने ज्ञापन दिया और नोडल के समस्त जर्जर भवन की मरम्मत की मांग की गई।

प्रशासक राजेन्द्र कुमार चरपोटा ने रिक्त पदों को भरने हेतु ओर जर्जर भवन मरम्मत करने के प्रस्ताव,बालिकाओं के लिए शौचालय मूत्रालय निर्माण कार्य शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान  पीओ प्रधानाचार्य अमरथून 
अरुण व्यास ने विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं पालन हार आपकी बेटी योजना निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें गणवेश साईकिल, ट्रान्सफर बाउचर सहित विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रोत्साहन राशियो के समेकित सारगर्भित जानकारी प्रदान की ।

संचालन पारी प्रभारी खुश पाल कटारा,दयाशंकर चरपोटा, भेरूलाल डोडियार,मयूर पड़ियार,मुकेश पटेल, जीवन लाल निनामा,हितेष कुमार निनामा,श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी, कचरू लाल चरपोटा,हरिशंकर मानसिंह,पर्वत सिंह,श्रीमति रैना निनामा,सहित छात्र संसद पदाधिकारी ने विचार व्यक्त किए।