मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

अमरथून में गांधी शास्त्री जयंती मनाई

शत प्रतिशत मतदान संकल्प पत्र भरवाएं और नशा मुक्ति शपथ दिलाई बच्चों ने स्लोगन ओर मुखौटा पहन नैतिक मूल्यों की याद दिलाई

WAf𝕏TGin✉🖨
अमरथून में गांधी शास्त्री जयंती मनाई

बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में उत्साह पूर्वक गांधी - शास्त्री जयंती प्रशासक राजेंद्र कुमार चरपोटा के मुख्य आतिथ्य में ओर संस्था प्रधान अरुण व्यास पीओ प्रधानाचार्य की अध्यक्षता ओर दीपचंद, लक्ष्मण लाल, शैलेश कुमार के विशिष्ठ आतिथ्य में धूमधाम और समारोह पूर्वक मनाई गई।

प्रारम्भ में पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन ने कार्यक्रम की उपादेयता, महत्त्व पर प्रकाश डाला ओर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर छात्र संसद की अगुवाई में प्रातः तिरंगों के साथ रैली निकाली गई तथा शत प्रतिशत मतदान करने के संकल्प पत्र भरवाएं गए और नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर शिक्षाविद ओम प्रकाश लबाना एवम् मंगल चंद मीणा ने दोनों धरती पुत्रों गांधी शास्त्री के जीवन परिचय ओर उनके जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन किया।

इस अवसर पर समारोह में समाज सेवी दीपचंद , लक्ष्मण लाल ने छात्र कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता से अधिकाधिक विद्यार्थी लाभान्वित करने पर जोर दिया ।

इस अवसर पर समारोह को कचरू लाल चरपोटा, दया शंकर चरपोटा जीवन लाल निनामा प्रभुलाल खराड़ी,बदन लाल डामोर, भेरू लाल डोडियार,खुश पाल कटारा, पर्वत सिंह,मानसिंह,हरीश कुमार चरपोटा, अनुप कुमार मेहता,मयूर पड़ियार, हितेष कुमार निनामा,प्रभुलाल खराड़ी,राकेश तीरगर, अविनाश बुनकर,नारायण लाल,कपिल वर्मा, प्रज्ञा अधिकारी,मुकेश पटेल, श्रीमति रैना निनामा, अशोक कुमार सहित कई अभिभावक एसएमसी एसडीएमसी पीटीए कार्यकारिणी सदस्य ओर जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों ने सम्बोधित किया।

संचालन श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी ओर आभार प्रदर्शन श्रीमति राजेश्वरी ने ज्ञापित किया