मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

ग्रामीण जिला प्रशासन, उपखण्ड अधिकारी, ओर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाने पर अड़े

प्रतिनिधि मण्डल को बुला कर वार्ता की, 24 घण्टे का अल्टिमेटम दिया

WAf𝕏TGin✉🖨
ग्रामीण जिला प्रशासन, उपखण्ड अधिकारी, ओर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाने पर अड़े

बांसवाड़ा। ग्राम पंचायत अमरथून अधीन नोडल के विभिन्न विद्यालयों में जर्जर शाला भवनो की मरम्मत ओर नवनिर्माण स्वीकृति जारी नहीं होने ओर नव क्रमोन्नत विद्यालय राउमावि भंवर वोड में व्याख्याताओं के पद सृजित नहीं होने, प्रधानाचार्य , उप प्रधानाचार्य वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान अध्यापक L-1 के रिक्त पदों को भरने की मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी घाटोल, सीबीईओ घाटोल को पूर्व में चेतावनी ज्ञापन देने के 25 रोज़ बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामीणों ने अचानक राउमावि भंवर वोड में निरीक्षण किया तो चार अध्यापक ही पढ़ाते पाए गए ओर चार कार्मिक अवकाश पर थे।

शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया ओर देखते ही देखते विपरीत स्थिति के व्याप्त होने के अंदेशे ने तत्काल उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई।

जिस पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल ने सूचना प्राप्त होते ही दूरभाष पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पीओ प्रधानाचार्य अमरथून से रिपोर्ट मांगी।

पीओ प्रधानाचार्य अमरथून ने सीबीईओ घाटोल,डीईओ मुख्यालय माध्यमिक बांसवाड़ा को नोडल की जानकारी दी।

ओर आंदोलन कारियो के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर एसएमसी,एसडीएमसी, पीटीए,कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति में वार्ता की तो ग्रामीणों ने पूर्व दिए गए ज्ञापन पर क्या कार्यवाही की उसका विवरण मांगा तो पीओ प्रधानाचार्य अमरथून ने बताया कि उनके ज्ञापन को उच्च स्तरीय अधिकारियों को भिजवा दिया है ।

व्याख्याता हिन्दी, राजनैतिक विज्ञान, भूगोल के नवीन पद सृजित करने का नीतिगत निर्णय है जिसे प्राथमिकता से हल करवाने हेतु आवश्यक सूचना पुनः निवेदन करूंगा।

*जमींदोज़ विद्यालय नव निर्माण स्वीकृति, कार्यादेश जारी किए जाने की मांग* इसके अलावा नोडल अधीन स्कूलों की जर्जर स्थिति पर, राउमावि अमरथुन स्कूल में 10 कक्षा कक्ष, 05 प्रयोगशालाएं नवनिर्माण करवाने सहित मूत्रालय शौचालय निर्माण,किचन शेड प्रस्ताव भिजवाने, तीन राप्रावि ग्वाल माता,कोठारिया पाड़ा, गुलाब पूरा स्कूल के जमींदोज भवनों पर शीघ्र भवन नव निर्माण के कार्यादेश जारी किए जाने सहित विभिन्न जर्जर असुरक्षित शाला भवनो के मरम्मत की स्वीकृतियां जारी करवाने पर वार्ता में प्रस्ताव भिजवाने का आश्वासन दिया गया।

*ग्रामीण जिला प्रशासन, उपखण्ड अधिकारी, ओर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाने पर अड़े* पूर्व में की गई कार्रवाई पर कोई स्पष्ट प्रगति नहीं होने पर ग्रामीणों ने पीओ प्रधानाचार्य अमरथून की जबरजस्त खिंचाई की ओर मौके पर जिला प्रशासन,उपखण्ड अधिकारी, ओर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को बुलाने पर ग्रामीण जनप्रतिनिधि अभिभावकों अड गए तो दूरभाष पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से बात करने पर आक्रोश शांत हुआ ओर रिक्त पदों,व्याख्याता पद सृजित करने, पत्रावली प्रस्तुत करने पर तथा डेप्युटेशन की जगह स्थाई समाधान करने पर की मांग पर अड़ने और 24 घण्टे का अल्टीमेटम पीओ प्रधानाचार्य अमरथून को दिया गया।

*चार साल से राप्रावि आंबा पाड़ा स्कूल भवन निर्माण लम्बित, कछुआ चाल से सरक रहा निर्माण कार्य* मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय आंबा पाड़ा स्कूल के चार साल में भी पूर्ण नहीं होने ओर हस्तिनापुर मन्दिर प्रांगण में विद्यालय संचालन पर ग्रामीणों अभिभावकों द्वारा आक्रोश जताने पर समसा विभाग को अवगत कराने पर सहमति रही ।

*बालिकाएं खुले में जाने से शर्माती है बाथरूम रोक कर रखती है* नोडल अमरथून के कई विद्यालयों में जर्जर मूत्रालय शौचालय होने के चलते बालिकाएं खुले में जाने से शर्माती है बाथरूम रोक कर रखती हैं जिस पर किडनी पर असर पड़ता है। शीघ्र मरम्मत नवनिर्माण करवाने की जरूरत बताई गई।

प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष पीओ प्रधानाचार्य अमरथून ने कहा कि मेरी सीमाएं हैं जिसमें संस्था प्रधान निवेदन कर मार्गदर्शन मांग सकता हैं कार्यवाही पद सृजित करने, रिक्त पद भरने, जर्जर शाला भवनो की मरम्मत नवनिर्माण करवाने, स्वीकृति कार्यादेश जारी किए जाने का अधिकार उच्च स्तरीय अधिकारियों को है सूचना आगे भिजवा दूंगा कार्यवाही आगे से ही होगी।