मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

विकसित भारत जन सेवा जन अभियान के तहत ग्राम पंचायत अमरथून में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया

बांसवाड़ा। ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त 10 विद्यालयों, तीन आंगनवाड़ी केंद्रों ओर एक मां बाड़ी केंद्र पर समारोह पूर्वक संस्था प्रधान

WAf𝕏TGin✉🖨
विकसित भारत जन सेवा जन अभियान के तहत ग्राम पंचायत अमरथून में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया

बांसवाड़ा। ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त 10 विद्यालयों , तीन आंगनवाड़ी केंद्रों ओर एक मां बाड़ी केंद्र पर समारोह पूर्वक संस्था प्रधान अरुण व्यास, समाज सेवी राजेंद्र कुमार चरपोटा की अगुवाई में विकसित भारत जन सेवा जन अभियान आहूत कर कार्मिकों को एवम् आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।

प्रारम्भ में पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन ने कार्यक्रम की रूपरेखा ओर टाईम फ्रेम निर्धारित कर गतिविधियों संचालित करने पर जोर दिया। ओर पोर्टल पर फोटो वीडियो अपलोड करने हेतु अनुरोध किया।

इस अवसर पर समारोह में रकम चंद्र चरपोटा, चुन्नीलाल दायमा, शिशुपाल कामोल, दीपचंद,लक्ष्मण लाल,सहित विभिन्न ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों , अभिभावको ने विकसित होते राजस्थान से विकसित भारत की विश्व भर में पहचान पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं,कार्यक्रम आयोजित किए गए।