बांसवाड़ा। विद्या भारती के तत्वाधान में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त विद्यालयों आंगनवाड़ी केंद्र मां बाड़ी केंद्र में अरुण व्यास पीओ प्रधानाचार्य के नेतृत्व और समाज सेवी राजेंद्र कुमार चरपोटा, दीपचंद लक्ष्मण लाल के आतिथ्य में प्रातः 11.00 बजे प्रारम्भ हुआ।
समारोह में पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन ने वन्दे मातरम् राष्ट्रीय गीत के गौरव शाली इतिहास , उपलब्धियों का परिचय देते हुए कहा कि भारत माता की वन्दना का अमर प्रेम का आज़ादी का राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रेरणा पुंज है राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् ।
और देश की आजादी पाने ओर अक्षुण्ण रखने में बहुत बड़ा योगदान है।
इस अवसर पर समारोह में श्रीमति रैना निनामा,प्रज्ञा अधिकारी,मुकेश पटेल,अनुप कुमार मेहता, मयूर पड़ियार, हितेष कुमार निनामा, प्रभुलाल खराड़ी राकेश तीरगर,अविनाश बुनकर, भेरूलाल डोडियार खुश पाल कटारा, पर्वत सिंह मानसिंह हरीश कुमार चरपोटा सहित कई अभिभावक एसएमसी एसडीएमसी पीटीए कार्यकारिणी सदस्य शामिल थे।
