मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

माय हेल्थ वर्ल्ड 2026 अभियान नो टोबेको - ड्रग्स जोन प्रशासन के सहयोग से स्काउट, इको पर्यावरण क्लब,एनएसएस, एनसीसी के स्वयं सेवकों द्वारा चलाया जाएगा

एक बेटी पढ़ेगी सात पीढ़ी तारेगी अमरथून में 26 नवम्बर संविधान दिवस धूमधाम से मनाया

WAf𝕏TGin✉🖨
माय हेल्थ वर्ल्ड 2026 अभियान नो टोबेको - ड्रग्स जोन प्रशासन के सहयोग से स्काउट, इको पर्यावरण क्लब,एनएसएस, एनसीसी के स्वयं सेवकों द्वारा चलाया जाएगा
1 / 3

बांसवाड़ा।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में संस्था प्रधान अरुण व्यास की अगुवाई में नशा मुक्त विद्यालय परिसर,संविधान दिवस , बाल विवाह रोकथाम दिवस धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर ईएलसी क्लब के तहत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत संवैधानिक वोट देने के अधिकार एवम् नैतिक मतदान के बारे में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने बाल विवाह रोकथाम , में ग्रामीण परिक्षेत्र के अभिभावकों और मतदाताओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर नार्को कॉर्डिनेशन सेन्टर प्रभारी दया शंकर चरपोटा ने नशा मुक्त विद्यालय परिसर एवम् ईएलसी क्लब प्रभारी एवम् बूथ लेवल ऑफिसर कचरू लाल चरपोटा ने राइट टू वोट, मतदान का महत्व, एक वोट की किम्मत, नशा मुक्त विद्यालय परिसर कानूनी साक्षरता, जागरूकता कार्यक्रम के साथ रेली निकल कर मतदाता शपथ दिलाई।

इस अवसर पर नार्को कॉर्डिनेशन सेन्टर प्रभारी दया शंकर चरपोटा ने एक्साईज नो टोबेको - ड्रग्स फ्री कैंपस फ्रेम वर्क के तहत सेल्फ असेसमेंट , प्रिवेंशन, अवेयरनेस,आइडेंटीफिकेशन, काउंसलिंग प्रक्रिया, रिफ्रेल रिकॉर्ड अपडेशन, वेरिफिकेशन , नव चेतना मॉड्यूल का स्टैंडराइज इंप्लीमेंटेंशन हेतु प्रार्थना सभा, बाल सभा , शनिवारीय नो बैग डे एक्टिविटीज, कॉम्पिटिशन, डिबेट्स माइक्रोलॉजिकल सोशल एंड एकेडमिक इंपेक्ट्स के प्रति सेंसेटाइज्ड किया जाएगा और विद्यालय में ओर निकट वृत्ति परिक्षेत्र में नो टोबेको - ड्रग्स जोन प्रशासन के सहयोग से बनाते हुए सोशल जस्टिस एमपावर मेंट नेटवर्किंग साइट्स कवरेज़ से रोकथाम अवेयर नेस एक्टिविटीज कॉम्पिटिशन डिबेट्स माइक्रोलॉजिकल सोशल मीडिया प्रस्तुति से नियमित मॉनिटरिंग ओर रिव्यू बैठक में आगे ब्लॉक, जिला, संभाग (BRM, DRM, ZRM) में कार्यवाही अपलोड करके उच्च स्तरीय अधिकारियों को साझा की जाएगी ।

रैली की वापसी पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन के नेतृत्व में मानव श्रृंखला, रैली,चित्रकला प्रतियोगिता , रंगोली ,मेंहदी पोस्टर प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस अवसर पर शिक्षाविद् भेरूलाल डोडियार ने माय हेल्थ वर्ल्ड 2026 के तहत एनिमेटेड वीडियो, शैक्षणिक सामग्री, सचित्र पुस्तकों से बच्चों को उनके स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण, स्वस्थ्य जीवन शैली सहित विद्यालय के स्वच्छता के सुपर हीरोज के तहत स्वच्छ आदतें विषयक व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियो को गुणवत्ता युक्त पौष्टिक आहार के लिए स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क में सकारात्मक विचार आते है शिक्षक बदन लाल डामोर ने बताया कि भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को राष्ट्रीय विधि दिवस अथवा राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत का संविधान स्वीकार किया गया था।

उल्लेखनीय हैं कि विधि दिवस मनाये जाने की परम्परा सर्वप्रथम भारत के प्रख्यात विधिवेत्ता डॉ. लक्ष्मी मल्ल सिंघवी के प्रयासों और सुप्रीम कोर्ट बार एशोशिएशन द्वारा सन 1979 में प्रारंभ हुई। इस दिवस को भारतीय संविधान दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

इसके अलावा 26 नवंबर 1949 के पश्चात करीब 30 वर्षों बाद भारत के उच्चतम न्यायालय के बार एसोसिएसन ने 26 नवम्बर की तिथि को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में घोषित किया था।

तब से प्रति वर्ष यह दिवस पूरे भारत में राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। विशेषकर विधिक बंधुत्व को बढ़ावा देने या इस तरह की विचारधारा को फैलाने के लिए इस दिवस का महत्व है।

वस्तुतः यह दिवस संविधान को निर्मित करने वाली संविधान सभा के उन 207 सदस्यों के अतुलनीय योगदान को देखते हुए और उन्हें सम्मान देने के लिए आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर समारोह में श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन, ओम प्रकाश लबाना व्याख्याता जीव विज्ञान,मंगल चंद मीणा व्याख्याता भौतिक विज्ञान,श्रीमति रैना निनामा प्रज्ञा अधिकारी मुकेश पटेल अनुप कुमार मेहता मयूर पड़ियार हितेष कुमार निनामा अविनाश बुनकर नारायण लाल कपिल वर्मा राजेश तिरगर,जीवन लाल निनामा प्रभुलाल खराड़ी बदन लाल डामोर,अशोक कलासुआ, पर्वत सिंह मानसिंह हरीश कुमार चरपोटा ने राइट टू वोट मतदान प्रक्रिया सहित हेल्थ वर्ल्ड, नशा मुक्ति शपथ,बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम, नो टोबेको - ड्रग्स फॉर पीपल विषय पर विचार व्यक्त किए।

संचालन खुश पाल कटारा ने और आभार प्रदर्शन श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन ने ज्ञापित किया।