मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

अमरथून में विज्ञान मेला शुरू* नन्हे हाथों की ऊंची उड़ान, एक श्रेष्ठ परिकल्पना :- राजेश्वरी (व्याख्याता रसायन)

जन कल्याण कारी योजनाओं से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने पर बल

WAf𝕏TGin✉🖨
अमरथून में विज्ञान मेला शुरू*   नन्हे हाथों की ऊंची उड़ान, एक श्रेष्ठ परिकल्पना :- राजेश्वरी (व्याख्याता रसायन)

बांसवाड़ा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में विज्ञान गतिविधियों के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय विभिन्न विद्यालयों का विज्ञान मेला आज शनिवार को संस्था प्रधान अरुण व्यास,समाज सेवी राजेंद्र कुमार चरपोटा के नेतृत्व में शुरू हुआ।

प्रारम्भ में अब्दुल कलाम आजाद विज्ञान क्लब प्रभारी मंगल चंद मीणा व्याख्याता भौतिक विज्ञान ने विज्ञान संकाय में प्रायोगिक कार्य, गतिविधियों की उपादेयता ,वैज्ञानिक सोच नीतियों पर आधारित प्रयोग परीक्षण ,निष्कर्ष पर मूल्यांकन करने ओर तथ्यात्मक तार्किक परिणाम पर जोर दिया।

*प्राकृतिक प्रदत्त सामग्रियों, संसाधनों के बेहतर उपयोग से बच्चों द्वारा वैज्ञानिक मॉडल निर्माण* *वैज्ञानिक मॉडल निर्माण की देशी तकनीक की सराहना* इस अवसर पर समारोह में पारी प्रभारी श्रीमति राजेश्वरी व्याख्याता रसायन ने नन्हे हाथों की ऊंची उड़ान विषयक व्याख्यान माला में प्राकृतिक प्रदत्त सामग्रियों, संसाधनों के बेहतर उपयोग से बच्चों द्वारा वैज्ञानिक मॉडल निर्माण की देशी तकनीक की सराहना की ओर कहा कि आगामी पंद्रह दिनों तक विभिन्न वैज्ञानिक सोच नीतियों पर आधारित टाईम फ्रेम निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिसकी शुरुआत विज्ञान मेले से की गई है जिसमें शिक्षकों के मार्गदर्शन में छोटे छोटे बच्चों द्वारा वैज्ञानिक मॉडल निर्माण किए गए हैं जोकि सुदूर ग्रामीण अंचल में एक सुन्दर शुरुआत है।

*मक्की के व्यंजन ने मन मोहा* इस हेतु विज्ञान संकाय में बेटियों द्वारा मक्की के व्यंजन, मक्की की रोटी, राब, मक्की का किस, देशी मिठाई , पकौड़ी का निर्माण कर अपने हुनर को प्रतिपादित किया ।

*खेल खेल में आनंददाई शिक्षा* विज्ञान संकाय प्रभारी ओम प्रकाश लबाना व्याख्याता जीव विज्ञान ने बताया कि आगामी पंद्रह दिनों तक विभिन्न विषयक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें वैज्ञानिक वार्ताएं,चार्ट निर्माण प्रतियोगिताएं, आशुभाषण प्रतियोगिता, रंगोली मेंहदी पोस्टर प्रतियोगिता , मॉडल निर्माण, सहित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम , खेल खेल में आनंददाई शिक्षा पर आयोजित किए जाएंगे।