बांसवाड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून में आज शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर संस्था प्रधान अरुण व्यास की अगुवाई में समारोह पूर्वक कन्या पूजन अभिषेक माल्यार्पण श्रीफल अध्ययन सामग्री भेंट कर पूजा विधान किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी मयूर पड़ियार ने इसे महिला सशक्तिकरण हेतु आवश्यक कदम बताया ओर कहा कि एक बेटी पढ़ेगी - सात पीढ़ी तरेगीं ओर समाज को महिलाओं जिनमें माता,बहन, बेटी होती है उनके निर्बाध अध्ययन हेतु बालिकाओं की पूर्ण जिम्मेदारी निर्वहन करनी चाहिए।
इस अवसर पर संस्था प्रधान अरुण व्यास ने विद्यालय की 404 बालिकाओं का कन्या पूजन कर उन्हें अध्ययन सामग्री भेंट कर बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ योजना को सराहनीय पहल बताया और कहा कि बेटी नहीं बचाओगे तो बहु कहा से लाओगे?
इस अवसर पर संस्था प्रधान अरुण व्यास ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा बालक बालिकाओं के अनुपात वृद्धि हेतु आवश्यक सराहनीय कदम उठाएं जा रहे है इस अवसर पर समारोह में ओम प्रकाश लबाना व्याख्याता जीव विज्ञान, श्रीमति रैना निनामा, श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी,पर्वत सिंह, मानसिंह,हरीश कुमार निनामा अविनाश बुनकर, नारायण लाल, कपिल वर्मा,राजेश तिरगर अनूप कुमार मेहता सहित स्टॉफ ने बालिकाओं के चरणों की पूजन कर खुशहाली की कामना की।
संचालन श्रीमति प्रज्ञा अधिकारी ने किया ओर आभार प्रदर्शन मयूर पड़ियार ने ज्ञापित किया।
