मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Banswara News

169 प्रस्तावों के साथ जिला अधिवेशन सम्पन्न

जर्जर शाला भवनो, स्थानांतरण पॉलिसी लागू नहीं होने,पदोन्नतियों में देरी पर आक्रोश जताया

WAf𝕏TGin🖨
169 प्रस्तावों के साथ जिला अधिवेशन सम्पन्न

बांसवाड़ा। राजस्थान सरकार की दमनकारी हिटलर शाही नीतियों के कारण गैर शैक्षणिक कार्यों की स्कूलों में भरमार है जिसकी होली जला कर जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचल राउमावि मड़कोला मोगजी आनंदपुरी में जर्जर शाला भवनो को शीघ्र मरम्मत नवनिर्माण करवाने, स्थानांतरण पॉलिसी लागू किए जाने ओर पदोन्नति में तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित सभी संवर्ग की देरी किए जाने पर आक्रोश जताते हुए 169 प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कर राज्य सरकार को चेतावनी ज्ञापन देकर चेताया गया।

जिला अधिवेशन के दूसरे दिन पांच सत्रों में विभिन्न प्रस्तावों को पास करते हुए 1064 कक्षा कक्ष तत्काल नवनिर्माण करवाने की जरूरत बताई गई वही बांसवाड़ा जिले में 189 उमावि, 173 मिडिल स्कूल, 683 राप्रावि, 143 आंगनवाड़ी अत्यन्त जर्जर असुरक्षित हालत में गंभीर हालत में होने की जानकारी दी गई जिस पर सभी शिक्षकों ने चिन्ता व्यक्त कर तत्काल नव निर्माण करने के प्रस्ताव भिजवाने के साथ तृतीय वेतन श्रृंखला अध्यापक सहित सभी संवर्ग के स्थानांतरण, रुके हुए प्रमोशन हेतु काउंसलिंग व्यवस्था सुनिश्चित शीघ्र करने पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता जताई गई।

और मांग पत्र को प्रदेश नेतृत्व को प्रस्तुत करने प्रदेश सभाध्यक्ष ललित आर पाटीदार, अशोक शर्मा,नानू राम डामोर को दिए गए।

जिलाध्यक्ष नवीन जोशी ने बताया कि जिले भर में सरकारी स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केंद्र मां बाड़ी केंद्र राप्रावि राउमावि विद्यालयों की जर्जर खंडहर खस्ताहाल स्थिति चिन्ता जनक है एक ओर स्कूल में रिक्त पदों के चलते विद्यार्थी शिक्षक की राह ताक रहे है और राज्य स्तर पर एक लाख से अधिक शिक्षक के पद रिक्त है ।

जिला मंत्री महिपाल भुता ने कहा कि पांच वर्षों से नव क्रमोन्नत विद्यालय में व्याख्याताओं वरिष्ठ अध्यापक अध्यापक L-1 L-2 के नए पद सृजित करने,स्टाफिंग पैटर्न नामांकन वृद्धि अनुसार पद सृजित करने की आवश्यकता है।

खुले सत्र में वक्ताओं ने राज्य सरकार को चेताया कि पांच साल से तृतीय वेतन श्रृंखला अध्यापक स्थानांतरण प्रमोशन के इंतजार में है वहीं राज्य भर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 76981पद रिक्त है जिसे टीएसपी परिक्षेत्र की अलग से भर्ती विज्ञप्ति जारी कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता प्रदान करने की मांग की गई।

वहीं वरिष्ठ अध्यापक के 1700 द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 44 दिन के वेतन सीनियरिटी की मांग करते हुए तत्काल वरिष्ठ अध्यापक व्याख्याताओं प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य पद की पदोन्नति करने की मांग की गई।

पे प्रोटेक्शन रिकवरी टेट परीक्षा अनिवार्यता सहित विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर विचार विमर्श करके निति निर्धारण करने ओर आंदोलन तेज करने पर बल दिया गया।

समापन सत्र में वक्ताओं में बदन लाल डामोर,अनिल व्यास ,श्रीपाल जैन महिपाल भाटिया, डाया लाल यादव , नानूराम डामोर, महिपाल भुता, नवीन जोशी लोकेश पटेल, लोकेश पंड्या, सतीश जोशी ,सहित दो दर्जन वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

संचालन लोकेश पटेल ने किया ओर आभार प्रदर्शन सतीश जोशी ने ज्ञापित किया।