मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुरक्षित डिजिटल लेन-देन एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति किया जागरूक

मुख्य बिंदु
  • भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग द्वारा गुरुवार को अंध विद्यालय के सभागार में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर की गई।
  • भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी श्री रवि गहलावत ने भारतीय रिजर्व बैंक के नोट रिफंड नियमों, बैंक नोटों के सुरक्षा मानकों, नकली नोटों की पहचान, अनाधिकृत जमा योजनाओं एवं रिजर्व बैंक एकीकृत बैंकिंग लोकपाल योजना के संबंध में जानकारी दी।
  • उन्होंने इनसे संबंधित मामलों की रिपोर्टिंग के माध्यमों तथा शिकायतों के निवारण के लिए रिजर्व बैंक द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल के बारे में भी जानकारी दी।
  • कार्यक्रम में आमजन एवं प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न वित्तीय योजनाओं, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग द्वारा गुरुवार को अंध विद्यालय के सभागार में वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर की गई।भारतीय रिजर्व बैंक के जिला अग्रणी अधिकारी श्री रवि गहलावत ने भारतीय रिजर्व बैंक के नोट रिफंड नियमों, बैंक नोटों के सुरक्षा मानकों, नकली नोटों की पहचान, अनाधिकृत जमा योजनाओं एवं रिजर्व बैंक एकीकृत बैंकिंग लोकपाल योजना के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने इनसे संबंधित मामलों की रिपोर्टिंग के माध्यमों तथा शिकायतों के निवारण के लिए रिजर्व बैंक द्वारा की गई महत्वपूर्ण पहल के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम में आमजन एवं प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, विभिन्न वित्तीय योजनाओं, सुरक्षित डिजिटल लेन-देन तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

प्रतिभागियों को वित्तीय सेवाओं का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग करने के साथ ही डिजिटल भुगतान करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में भी जागरूक किया गया।एलडीएम श्री मुकेश जांगड़ा ने बताया कि वित्तीय साक्षरता का उद्देश्य आमजन को उपलब्ध बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें अपने वित्तीय हितों के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है।

उन्होंने प्रतिभागियों से डिजिटल बैंकिंग एवं भुगतान सेवाओं का उपयोग करते समय ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारिता विभाग एवं उद्योग विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई।

प्रतिभागियों ने वित्तीय सेवाओं एवं डिजिटल लेन-देन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में एलडीएस श्री रवि गहलावत, डीडीएम नाबार्ड श्री अमरजीत सिंह, श्री नवीन साहू, श्री दिनेश राजपुरोहित, श्री विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।